Thursday, May 2nd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म

मंदसौर जनसारंगी।
 मिड इंडिया अंडरब्रिज निर्माण फिर से शुरु हो गया है। हालंाकि एक साल पहले इसके पूरा होने की उम्मीद नजर नहीं आ रही। इधर तीस हजार आबादी इस अधूरे काम से परेशान है। वर्तमान में आवाजाही के लिए गीता भवन का रास्ता ही बचा हुआ है। जिस पर यातायात का काफी दबाव है। बेरिकेड्स लगाकर यहां यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिस ने प्रयास तो किए, लेकिन लोग बेरिकेड्स हटाकर रास्ता खोल रहे थे। इसके बाद पुलिस ने यहां बेरिकेड्स ही वेल्डिंग करवा दिए। सबसे मजे की बात तो यह है कि बेरिकेड्स वेल्डिंग करवाए तो वह भी बिजली के पोल से। जिससे कोई भी हादसा हो सकता है। बारिश के कारण बिजली पोल में करंट फैलने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोहे के बेरिकेड्स के संपर्क में सैकड़ों लोग सैकड़ों लोग रोज आ रहे हैं।
मार्च 2022 में पूरा होना है ब्रिज का निर्माण
अभिनंदन नगर में आवाजाही के लिए एक ही मार्ग होने से लोगों को रोज जाम के कारण परेशान होना पड़ रहा है। इस समस्या का समाधान हो सकता था, लेकिन रेलवे के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। मिड इंडिया अंडरब्रिज का कार्य तेजी से चलाकर बारिश से पहले पूरा हो सकता था, लेकिन अंडरब्रिज का काम रेलवे के अधिकारियों ने अधूरा ही रुकवा दिया था और जनप्रतिनिधियों ने भी हां में हां मिलाकर काम बंद होने दिया था। काम जरुर शुुरु हो चुका है, यह काम 2022 से पहले पूरा नहीं होगा। उधर संजीत रोड फाटक ओवरब्रिज निर्माण भी अभी अधूरा है।

Chania