Monday, May 6th, 2024 Login Here
पहले भी तोड़ा था फिर करवा दिया निर्माण
मंदसौर जनसारंगी।
पुलिस की अपराधिक तत्वों और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई जारी है। जिसमें इनके अवैध निर्मार्णों को तोड़ा जा रहा है। यहां बात करें युवराजसिंह हत्याकांड में आरोपी दीपक तंवर की। जिसका 12 क्वाटर में स्थित मकान पूर्व में प्रशासन ने तोड़ा था। इसके बाद वापिस यहां पर निर्माण कार्य शुरु कर दिया गया। इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को मिली। आज तहसीलदार के साथ प्रशासनिक अमला जेसीबी और अन्य संसाधनों के साथ पहुंचा। इसके बाद अवैध निर्माण को तोड़ा गया।