Monday, May 6th, 2024 Login Here
बड़े बालाजी मंदिर पर आयोजित विशाल भण्डारें में लगी भक्तों भीड़ ट्रैक्टर-ट्राली से सवा लाख का डोडाचूरा बरामद लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, थाने लाने से पहले ही एक गाड़ी से कूदकर भागा पिपलिया रेलवे स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय में उदयपुर जाने के लिए रुके प्रतापगढ़ के आदिवासी मजदूरी युवक को कथित पुलिस वालों ने पीटा, महिलाओं को समृध्द बनाने का काम मोदी सरकार ने किया नगर की कानून व्यवस्था कायम नही तो वोट नही उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार


मंदसौर  जनसारंगी।
 यातायता पुलिस और नपा ने संयुक्त कार्रवाई  करते हुए अस्थायी अतिक्रमण जरुर हटाया। जिससे त्योहारों पर यातायात व्यवस्था सुदृढ रहे। लेकिन मिनी स्टेडियम पर अघोषित ट्रांसपोर्ट निश्चित रूप से त्योहारों पर व्यवस्था को बिगाड़ेगा। इसका कारण है कि ट्रक शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए मिनी स्टेडियम पहुंचते हैं। यहां रोड पर खड़े ट्रकों के कारण कई बार जाम की स्थिति बनती है। इधर घंटाघर और सदरबाजार जैसे मुख्य मार्गों पर पहुंचने के लिए कई लोग इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। त्योहारों पर इस मार्ग का उपयोग ज्यादा होगा। निश्चत है कि इससे यातायात व्यवस्था बिगड़ेगी।
नगर पालिका कार्यालय और शहर पुलिस थाना के बीच स्थित कालाखेत मैदान में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम अवैध ट्रांसपोर्ट नगर बन गया है। शहर में छह बजे से लगाकर रात नौ बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। वही शहर के यातायात सुगम करने के लिए नगर पालिका ने मंडी रोड पर शहर से दूर ट्रांसपोर्ट नगर बनाया है। कई ट्रांसपोर्ट संचालकों को ना नियमों का डर है और ना कानून का खौफ। नगर पालिका ऐसे रसखूदारों के सामने असहाय है। और बरसों से शहर में प्रतिबंध समय में प्रतिदिन करीब 20 से 30 ट्रक विभिन्न ट्रांसपोर्ट दुकानों या शहर के बीच खाली जगहों पर खाली होते है। आश्चर्य की बात यह है कि इसके बाद भी यातायात पुलिस इस बारे में अनभिज्ञता जता रही है।
30  साल में भी शहर से बाहर नहीं हुए कई ट्रांसपोर्ट
सघन होते शहर और बढ़ते यातायात दबाव के कारण नगर पालिका करीब 30  साल पहले मंडी रोड पर कृषि उपज मंडी के निकट ट्रंासपोर्ट नगर बसाया। यह ट्रंासपोर्ट व्यवसायियों के लिए ना केवल दुकानें बनाई वरन् गोडाउन भी तैयार किए। अधिकांश ट्रंासपोर्ट व्यवाससियों को उनकी मांग के अनुसार दुकान और गोडाउन बनाने के लिए जगह भी दी। रास्ते चौड़े रखे, पेयजल पाईपलाइन, टंकी निर्माण, स्ट्रीट लाईट सहित तमाम बुनयादी सुविधाएं नगर पालिका ने मुहैया करवाई। इसके बाद भी ट्रांसपोर्ट व्यवसायी शहर से बाहर नहीं हुए। प्रशासन ने कभी प्रेम तो कभी डर दिखाया। लिहाजा आधे से अधिक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी करीब छह साल पहले शहर से बाहर हुए। और अपना व्यापार ट्रांसपोर्ट नगर से संचालित कर रहे है। हांलाकि अभी भी बीपीएल चौराहा से पोस्टऑफिस मार्ग, सहकारी बाजार, गोल चौराहा, नया पुरा मार्ग, नेहरू बस स्टेंड के पीछे सहित ऐसे कई स्थान है जहां लगभग रोज है प्रतिबंध के नियमों को ठेंगा दिखाते हुए ट्रक आपॅरेटर विभिन्न सामानों से भरे वाहन शहर में ला रहे है। मजे की बात यह है कि भारी वाहनों को शहर में प्रतिबंधित करने के लिए यातायात पुलिस ने नया खेड़ा बायपास व भूनियाखेड़ी बायपास तथा वायडीनगर थाने के पास यातायातकर्मियों की डयूटी लगाने का दावा भी किया। यातायात पुलिस का तो यह भी दावा है कि उन्होंने यातायात व्यवस्थित रखने के लिए श्रीकोल्ड, बीपीएल, सीतामऊ फाटक, बस स्टेंड, दयामंदिर मार्ग सहित कई जगह यातायात पुलिस का पाइंट है। इसके बाद भी भारी वाहन शहर में बेखौफ आ रहे है और घंटों ट्रंासपोर्ट व्यवसायियों के गोडाउन या कालाखेत मिनी स्टेडियम में प्रतिदिन ट्रकों से घंटों सामान उतारा जा रहा है।
थानों के सामने से निकलते है भारी वाहन
यातायात थाना हो अथवा वायडीनगर थाना या फिर नई आबादी के सामने से भारी वाहन चालक प्रतिबंध समय सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक बेखौफ अपने वाहन शहर में ले जा रहे है। यातायात पुलिस जब भी शहर में चालानी कार्रवाई की औपचारिकता करती है  तक शहर में भारी वाहन दिखाई देने पर चालानी कार्रवाई जरूर कर लेेती है।

Chania