Thursday, May 2nd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म

दस दिनों से मचा रखा था आतंक, ग्रामवासी घरों में ही कैद रहने को थे मजबूर
सुवासरा जनसारंगी
मंदसौर जिले के सुवासरा क्षेत्र में भैंसे ने अपने ही मालिक की जान ले ली। भैंसे ने सींगों से पटक-पटक कर मारा डाला। शव उसके सींगों में फंसा गया। ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे किसी तरह से शव को निकाला। मंगलवार को भैंसे को पांच गोलियां मारकर ढेर कर दिया गया है। भैंसा 10 दिन से आतंक मचा रखा था। मालिक के भाई को भी मारा था, बचने के लिए उसने कुएं में छलांग लगा दी थी। दो दिन से ग्रामीण घरों से बाहर नहीं निकल रहे थे।
जिले के सुवासरा थाना क्षेत्र के तरनोद गांव निवासी दिलीप सिंह ने बताया की कमल सिंह  उम्र 25 के यहां एक भैंसा पाला हुआ था। दस दिन से वह लोगों पर हमले कर रहा था। सोमवार को कमल सिंह पेड़ से बंधे भैंसें को पानी पिलाने गया। इसी दौरान एक बार फिर भैंसा बेकाबू हो गया। उसने कमल सिंह पर हमला कर दिया, जिसमें कमल सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। ग्रामीणों ने भैंसे के सींगों में फंसे मृतक कमल सिंह के शव को बड़ी मशक्कत के बाद निकाला। पिछले एक हफ्ते पहले भैंसे ने कमल के भाई अमर सिंह पर भी हमला किया था। इसके बाद किसी तरह अमर सिंह ने कुएं में कूदकर भैंसे से अपनी जान बचाई थी। इसके बाद ग्रामीणों में पागल हुए भैंसे को लेकर दशहत फैल गई। ग्रामीणों ने मिलकर पागल भैंसे को सोमवार की शाम मौत दे दी। भैंसे पर पांच गोलियां दागी गईं, तब जाकर भैंसे की मौत हुई।
2 दिनों तक घरों में कैद रहे ग्रामीण
ग्रामीणों के अनुसार भैंसे ने उसके मालिक को ही मौत दे दी, जो रात-दिन उसकी सेवा करता था। बेकाबू हुए भैंसे ने ग्रामीणों पर भी हमला किया। पहले से अलर्ट ग्रामीणों में से अन्य किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।

Chania