Thursday, May 2nd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म

धनतेरस आज, सर्राफा, बर्तन, ऑटोमोबाइल में रहेगी खास ग्राहकी
मंदसौर जनसारंगी।
 महापर्व दीपावली का पांच दिवसीय पर्व आज से प्रारम्भ हो रहा है। आज धनतेरस से भाईदूज तक दीपावली की जगमग रोशनी और दीपों की जगमगाहट से बाजार दमकेगें। हालांकि इस बार भी धनतेरस का पर्व दो दिनों तक मनाया जाएंगा। आज मंगलवार को धनतेरस का पर्व मनेगा।  धनतेरस के लिए बाजार सजकर तैयार हो गया है। ऑॅटो मोबाइल से लेकर बर्तन, सराफा बाजार तक करोडों के व्यापार का अनुमान लगाया जा रहा है। बाजार में धनतेरस के एक दिन पहले बढ़ी चहल-पहल से व्यवसायियों को अच्छा-खासा व्यवसाय होने की उम्मीद है। आज के दिन लोग शगुन के लिए छोटा ही सही, पर बर्तन या चांदी का सिक्का अवश्य खरीदते हैं। इससे पहले दीपोत्सव के लिए बाजारों कों रंगबिरंगी विघुत रोशनी से सजाया गया है।
पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व आज 2 नवंबर से शुरू हो जाएगा। एक दिन पहले सोमवार को बाजार में अच्छी खासी रौनक रही। जिससे व्यवसायियों को अच्छे व्यापार की उम्मीद जग गई। धनतेरस पर संभावित ग्राहकी के चलते सदर बाजार, कालाखेत, धानमंडी, कालिदास मार्ग, सम्राट मार्ग, सराफा बाजार सहित अन्य प्रमुख बाजारों में सोना-चांदी व बर्तन व्यवसायियों सहित अन्य दुकानदारों ने एक दिन पहले विशेष तैयारी की। वाहनों की बड़ी संख्या में बुकिंग से जहां ऑॅटो मोबाइल व्यवसाय पर धन बरसेगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों शुरू हुई ग्राहकी से बर्तन और सराफा बाजार के व्यवसायियों की भी उम्मीदें जाग गई है। इलेक्टॉनिक सामान और दुपहिया वाहनों की कई लोगों ने बुकिंग करवा ली है। जिसे शुभ मुहूर्त में घर ले जाया जाएगा।
सराफा के साथ बर्तन बाजार होगा गुलजार
धनतेरस पर बर्तन खरीदी धनतरेस पर बर्तन खरीदी का विशेष महत्व होता है। बाजार में 5 हजार से लेकर 17 हजार तक के बर्तन सेट उपलब्ध है। इसी तरह से सवा ग्राम से लेकर 5 ग्राम तक के 1 रुपए और 500 के नोट बाजार में उपलब्ध है। एक ग्राम से लेकर 300 ग्राम तक के चांदी के सिक्कों की खरीददारी हर वर्ष होती है। इसी तरह से सोने चांदी की भगवान की प्रतिमा के साथ विभिन्ना डिजाइन के आभूषण भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तैयार किए गए है।

ऑॅटो मोबाइल बाजार पर बरसेगा धन
दुपहिया वाहनों के शोरूम पर लगभग 300 वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। उन्हें धनतेरस पर घर ले जाया जाएगा। इसके अलावा शोरूम मालिकों के अनुसार करीब 1 हजार वाहन धनतेरस पर बिकते हैं। सोमवार को शोरूम पर ग्राहकों की भीड़ और वाहनों की बुकिंग को देखते हुए कुल मिलाकर 4-5 करोड़ रुपए के व्यवसाय की उम्मीद ऑॅटोमोबाइल व्यवसाय में लगाई जा रही है।
दयामंदिर रोड़ बना आकर्षण का केन्द्र
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मंदसौर का दयामंदिर रोड़ अपनी अनूठी विघुत साज-सज्जा के साथ आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। इस बार भी यहां के व्यापारियों ने पूरे बाजार को जगमग-रंगबिरंगी विघुत सज्जा के साथ सजाया है। पूरे शहर में यह एकमात्र मार्ग है जिसे आकर्षक तरीके से सजाया गया है। उधर दीपावली से पहले खरीददारी के चलते सोमवार को बाजार में खुब भीड़-भाड़ रहीं। दीपावली की मुख्य ग्राहकी घंटाघर, सदर बाजार, सम्राट मार्केट और कालाखेत समेत दयामंदिर रोड़ गांधी चौराहे तक ज्यादा है ऐसे में दीपोत्सव की रौनक भी इसी क्षेत्र में ज्यादा है।

Chania