Monday, May 6th, 2024 Login Here
उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता

रतलाम जनसारंगी।
रतलाम में बाप और 8 व 13 साल के दो बेटों की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव कुएं की मोटर के साथ रस्सी से बांधकर कुएं में फेंक दिए गए। मामला जिले के सैलाना के देवरुंडा गांव का है। तीनों के शव सोमवार सुबह देवरुंडा-आडवानिया मार्ग पर एक कुएं में मिले। शुरुआती जांच में हत्या की वजह जमीन विवाद बताया जा रहा है। कुछ रोज पहले ही पेतृक जमीन का बंटवारा हुआ है। दीपावली के पहले और रविवार को भी विवाद हुआ था।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मण भाभर (35) का जमीन को लेकर उनके चाचा के परिवार से विवाद चल रहा था। कुछ रोज पहले ही जमीन का बंटवारा हुआ है। दिवाली के पहले और रविवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। मृतक के परिजन ने हत्या करने के आरोप लगाए हैं। परिजन ने बताया कि देर शाम लक्ष्मण भाभर, उनके बेटे पुष्कर (8) और विशाल (13) गायब हो गए थे। खोजबीन के बाद भी तीनों नहीं मिले तो रात 11 बजे पुलिस को सूचना दी गई। सुबह तीनों के शव कुएं में मिले। पता चला है कि कुछ रोज पहले ही परिवार में हुए जमीन के बंटवारे से दोनों पक्ष असंतुष्ट हैं। इसे लेकर चाचा और लक्ष्मण के परिवार के बीच विवाद भी हुआ था। दूसरी ओर, लक्ष्मण का पड़ोसियों से भी कुएं के पानी को लेकर विवाद चल रहा था। इस एंगल से भी जांच की जा रही है।
उधर सनसनीखेज हत्याकांड के बाद देवरुंडा गांव में माहौल गमगीन है। मृतक लक्ष्मण, उसके पुत्रों विशाल और पुष्कर का अंतिम संस्कार भारी पुलिस फोर्स की तैनाती में किया गया। मृतक लक्ष्मण के भाई जगदीश ने बताया कि जमीन के सीमांकन को लेकर खेत के पड़ोसी पीरु और दिलीप खराड़ी से उनका विवाद चल रहा था। खाल के गड्ढे में मोटर डालकर सिंचाई करने को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच दिवाली पर विवाद हुआ था। रविवार सुबह से पूरा परिवार खेती के कार्य में लगा हुआ था। 12 वर्षीय विशाल और 8 वर्षीय पुष्कर भी अपने पिता लक्ष्मण की खेती में मदद करने के लिए खेत पर आए हुए थे। जगदीश ने बताया की कुएं से मोटर और रस्सी बाहर निकाल कर रखी थी और वह पास में ही खेत की जुताई कर रहा था। भाई लक्ष्मण और दोनों भतीजे कुए के पास ही काम कर रहे थे। लेकिन शाम को वह लोग कहीं दिखाई नहीं दिए। बाद में उन्हें ढूंढने जाने पर तीनों के शव कुए में रस्सी से बंधे हुए मिले है।
एक ही चिता पर हुआ बाप और बेटों का अंतिम संस्कार, गांव में गम का माहौल
हाथ पैर रस्सी से बांधकर रस्सी से बांधकर लक्ष्मण और उसके दोनों नाबालिग पुत्रों की सनसनीखेज हत्या से पूरा गांव गमगीन है। पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शवों को गांव में लाया गया। जहां एक ही चिता पर पिता और पुत्रों को अंतिम विदाई दी गई। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

पुलिस हिरासत में संदेही

मृतक लक्ष्मण भाभर का जमीन को लेकर खेत के पड़ोसी पीरु खराड़ी और दिलीप खराड़ी से सीमांकन का विवाद चल रहा था । वहीं खाल के किनारे पर बने गड्ढे से पानी लेने को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। पीरु के मामा फुलजी और कमल गामड़ भी लक्ष्मण और उसके परिवार को धमका रहे थे। वहीं भाबर परिवार से जुड़े हुए पूनमचंद ,नाथू ,कचरू और बगदीराम भी पीरु खराड़ी को जमीन पर कब्जा करवाने में मदद कर रहे थे। रविवार शाम लक्ष्मण और उसके दोनों पुत्रों के खेत से अचानक गायब हो जाने के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें ढूंढ रहे थे। परिजनों के संदेह पर सैलाना थाना पुलिस ने रात में ही इस मामले में संदेह ही लोगों को राउंडअप कर लिया था। जिसके बाद तीनों पिता पुत्रों के शव उन्हीं के कुए से रस्सी से बने हुए मिले है। बहरहाल पुलिस हिरासत में लिए गए संदेही लोगों से पूछताछ में जुटी हुई है। जिसके बाद सैलाना थाना पुलिस इस हत्याकांड के मामले में खुलासा करेगी।

Chania