Thursday, May 2nd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म


भगवान बिरसा मुंडा का सम्मान समूची जनजाति का सम्मान है-  मुख्यमंत्री श्री चौहान
प्रधानमंत्री भोपाल में बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस में हुए शामिल

 भोपाल  । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आज भारत सही मायने में अपना प्रथम जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है। आजादी के बाद देश में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर जनजातीय कला, संस्कृति, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को गौरव एवं सम्मान प्रदान करने के लिये मध्यप्रदेश सरकार द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। इसके लिये मुख्यमंत्री   शिवराज सिंह चौहान बधाई के पात्र हैं।
भारत सरकार ने भी फैसला किया है कि 15 नवम्बर को पूरे देश में हर वर्ष गांधी-पटेल-अंबेडकर जयंती की तरह ही वृहद पैमाने पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जायेगा तथा जनजातीय समाज के योगदान को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। आज शिवराज सरकार जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिये कई योजनाओं की शुरूआत कर रही है। यह अत्यंत हर्ष का विषय है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी आज जंबूरी मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर जनजातीय कल्याण की विभिन्न योजनाओं की शुरूआत की। उन्होंने ''राशन आपके ग्राम'' योजना का शुभारंभ करते हुए डिंडोरी के  अनिल तथा मंडला के  लक्ष्मीनारायण को राशन वाहनों की चाबी सौंपी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सिकल सेल रोग उन्मूलन मिशन का शुभारंभ करते हुए झाबुआ की सुश्री हशीला, अलीराजपुर की सुश्री सीना डुडवे तथा झाबुआ के   मनीष सिंह सिकरवार को जेनेटिक काउंसलिंग कार्ड प्रदान किये। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि यहाँ जनजातीय कलाकारों द्वारा अत्यंत मनोहारी एवं अर्थपूर्ण नृत्य-गीत की प्रस्तुति दी गई है। मैं इन्हें ध्यान से देख रहा था। इनके हर नृत्य, गीत, जीवन-शैली, परंपराओं में कोई न कोई तत्व ज्ञान होता है। आज यह नृत्य गीत मुझे बता रहे थे कि जीवन 4 दिन का होता है, फिर मिट्टी में मिल जाता है, धरती, खेत, खलिहान किसी के नहीं रहते, धन-दौलत यहीं छोड़कर जानी होती है। मन में गुमान करना व्यर्थ है। जीवन का उत्ताम तत्व ज्ञान जंगल में रहने वाले ये जनजातीय भाई-बहन हमें बताते हैं। हम अभी यह सब सीख रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश में जनजातीय समाज ने कोरोना के दोनों टीके लगवाकर पढ़े-लिखे समाज के सामने उत्ताम उदाहरण प्रस्तुत किया है। देश को बचाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। उन्होंने मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के नरसिंहरुंडा ग्राम में शत-प्रतिशत कोरोना वैक्सीनेशन की सराहना की। 
मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने भारत में जनजाति गौरव की पुनर्स्थापना की है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवम्बर को पूरे भारत वर्ष में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में हर वर्ष मनाये जाने का निर्णय ऐतिहासिक है। भगवान बिरसा मुंडा का सम्मान समूची जनजाति का सम्मान है। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा भोपाल में नव-निर्मित रेलवे स्टेशन का नाम जनजातीय रानी कमलापति के नाम पर किये जाकर उत्कृष्ट कार्य किया गया है। मैं प्रदेश की साढ़े 8 करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।  
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार सरकारी बैकलॉग पदों पर शीध्र भर्ती करेगी। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के माध्यम से स्व-रोजगार के अवसर पैदा किये जा रहे हैं। जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिये 'पेसा' एःट का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा। वन समितियों को तेंदूपत्ताा बेचने का अधिकार दिया जाएगा। आबकारी नीति में जनजातीय परंपराओं का ध्यान रखा जाएगा। हर गाँव में 4 ग्रामीण कारीगरों को प्रशिक्षण देकर रोजगार दिलाया जाएगा।
प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने अपने भोपाल प्रवास के दौरान सर्वप्रथम कार्यक्रम स्थल जंबूरी मैदान पहुँचकर जनजातीय गौरव प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित जनजातीय नायकों की गौरव गाथा और कलाकृतियों का अवलोकन किया।     महासम्मेलन में प्रधानमंत्री श्री मोदी को मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के 23 जिलों के 75 जनजातीय रणबाँकुरे शहीदों के शहीद स्थलों की मिट्टी से पूरित अमृत कलश भेंट किया।         कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राज्यपाल  मंगुभाई पटेल को वन मंत्री  विजय शाह ने बैगा माला व पगड़ी पहनाई। मुख्यमंत्री श्री चौहान को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  बिसाहूलाल सिंह ने बैगा माला एवं पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया। लगभग 425 लोक कलाकारों ने आकर्षक लय ताल के साथ जनजातीय करमा नृत्य प्रस्तुत किया। स्वागत भाषण जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह मांडवे ने दिया।
कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि तथा किसान कल्याण मंत्री  नरेन्द्र सिंह तोमर, नागरिक उव्यन मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिंया, खाद्य प्र-संस्करण तथा जल शक्ति  प्रहलाद पटेल, सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री  फग्गन सिंह कुलस्ते, सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री  एल. मुरूगन, मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  भूपेन्द्र सिंह, किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री  कमल पटेल, राजस्व एवं परिवहन मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री  लालसिंह आर्य, सांसद एवं विधायक आदि उपस्थित थे।
 जम्बूरी मैदान हेलीपेड पर भी जनजातीय परम्परा से हुआ स्वागत
 महासम्मेलन के पहले प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का स्टेट हैंगर से जम्बूरी मैदान हैलीपेड पहुँचने पर जनजातीय परम्परा के अनुसार स्वागत किया गया। जनजातीय समुदाय के लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ पारम्परिक नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रधानमंत्री के जम्बूरी मैदान हैलीपेड आगमन पर राज्यपाल  मंगु भाई पटेल, मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान, सहकारिता मंत्री  अरविंद सिंह भदौरिया, संभागायुक्त भोपाल  गुलशन बामरा, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर और जन- प्रतिनिधियों ने अभिनंदन कर अगवानी की।
 
 
 
 
Chania