Monday, May 6th, 2024 Login Here
उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता

मंदसौर जनसारंगी।
मंदसौर में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री और एशिया की प्रथम महिला ट्रक ड्राइवर सुश्री पार्वती आर्य का बुधवार को निधन हो गया। वे 64 वर्ष की थीं। उन्हें राष्ट्रपति अवॉर्ड से सम्मानित किया है। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। वह जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। 80 के दशक में राष्ट्रपति ज्ञानी जेलसिंह ने भी उन्हें पुरस्कृत किया था। इसके बाद मध्यप्रदेश में अर्जुनसिंह सरकार ने वर्तमान वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा के सामने कांग्रेस से विधायक का टिकट भी दे दिया था, लेकिन चुनाव में हार मिली थी।
 सुश्री पार्वती आर्य पिछले कुछ महीनों से वे अस्वस्थ थीं, उनका उपचार चल रहा था और घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रही थीं। बुधवार की शाम अचानक तबियत ज्यादा बिगड़ने से उनका निधन हो गया। 11 भाई बहनों में सबसे बड़ी बहन थी। उन्होंने बाल्यकाल से ही संघर्ष किया और अपने सभी भाई बहनों को पाल पोस कर उन्हें योग्य बनाया सुश्री आर्य ने उस समय  ट्रक चलाना सीखा जब प्रायः महिलाएं घर से बाहर निकल कर साइकिल भी नहीं चलाती थी। वे बहुत दबंग व दृढ़ संकल्पित महिला थी। लंबे समय तक वे कांग्रेस की राजनीति से भी जुड़ी रही संगठन के अनेक पदों पर आसीन रही। सुवासरा विधानसभा चुनाव भी उन्होंने कांग्रेस के टिकट से लड़ा बाद में वे जिला पंचायत उपाध्यक्ष के रूप में भी निर्वाचित हुई। एशिया की प्रथम महिला ट्रक ड्राइवर होने की उपलब्धि के चलते राष्ट्रपति पुरस्कार से भी उन्हें सम्मानित किया गया तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के हाथों उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ था। सुश्री पार्वती आर्य के निधन से उनके परिचितों  में शोक की लहर छा गई सभी ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।  उनकी अंतिम यात्रा 18 नवंबर गुरुवार को प्रातः 11 बजे सम्राट मार्केट स्थित कालका माता मंदिर के सामने उनके निवास स्थान से निकलेगी।

Chania