Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म

एक्टिव केस भी 9 बचे, अब तक 1286 हो चूके है पॉजीटिव
मंदसौर जनसारंगी।
कोरोना के बाद कहर मचा चूका डेंगू अब पूरी तरह से नियंत्रित हो गया है। शुक्रवार को पहली बार मंदसौर में  डेंगू का एक भी पॉजीटिव मरीज नहीं मिला हैं और हॉटस्पॉट भी जीरों हो चूके है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या भी केवल 9 ही बची है। अभी तक मंदसौर जिले में 1286 मरीज हो चूके है इनमें से 1277 पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए है। अधिकारिक तौर पर एक भी मौत की पुष्टि नहीं है।
तीन महिने पहले डेंगू की पॉजीटिविटी पूरे मध्यप्रदेश में मंदसौर में पहले पायदान पर थी लेकिन मंदसौर कलेक्टर के रूप में पदभार संभालते ही कलेक्टर गौतमसिंह ने डेंगू के खिलाफ युद्ध का आगाज किया और स्वास्थ्य और नपा अमले के साथ खुद भी मैदान में उतरे। एक-एक हॉटस्पाट क्षेत्र में जाकर लोगों को जागरूक किया। लार्वा का सर्वे कराया और डेंगू को काबू करने की कोशिश की इसी का परिणाम है कि शुक्रवार को मंदसौर में डेंगू जीरों हो गया। पहली बार डेंगू का एक भी पॉजीटिव मरीज नहीं मिला है। यह जानकारी कलेक्टर गौतम सिंह ने देते हुए बताया कि करीब तीन महिने तक मंदसौर में कहर मचा चूका डेंगू अब पूरी तरह से नियंत्रित हो गया है। डेंगू को काबू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 1 लाख 14 हजार 655 घरों का सर्वे किया था जिसमें से 11 हजार 516 घरों में डेंगू का लार्वा पाया गया था। 2960 लोगों की जांच की गई तथा 437 घरों में लापरवाहीं बरतने पर नपा ने चालानी कार्रवाहीं की थी। कुल 1286 लोग पॉजीटिव पाऐ गये इसमें से 1277 पूरी तरह से ठीक हो चूके है। अब केवल 9 एक्टिव मरीज है इसमें भी मंदसौर शहर में 4, धुंघड़का में 1, सीतामऊ में 2 तथा गरोठ, भानपुरा में 1-1 मरीज है। जिसका उपचार चल रहा है।

Chania