Monday, May 6th, 2024 Login Here
बड़े बालाजी मंदिर पर आयोजित विशाल भण्डारें में लगी भक्तों भीड़ ट्रैक्टर-ट्राली से सवा लाख का डोडाचूरा बरामद लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, थाने लाने से पहले ही एक गाड़ी से कूदकर भागा पिपलिया रेलवे स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय में उदयपुर जाने के लिए रुके प्रतापगढ़ के आदिवासी मजदूरी युवक को कथित पुलिस वालों ने पीटा, महिलाओं को समृध्द बनाने का काम मोदी सरकार ने किया नगर की कानून व्यवस्था कायम नही तो वोट नही उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार

पूर्व सीएम कमलनाथ ने मंदसौर किसान सम्मेलन को संबोधित किया
मंदसौर जनसारंगी।

मध्यप्रदेश का नौजवान ठेका या कमीशन नहीं बल्कि हाथों को काम, रोजगार चाहता है। इसलिए जनता को मिलकर प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित रखना है, किसानों को उनका अधिकार दिलाना है, किसान समझदार होते है वे सच्चाई को पहचाने और कमलनाथ और कांग्रेस का नहीं बल्कि सच्चाई का साथ दे क्योंकि 15 महिने की कांग्रेस सरकार ने किसानों को उनका अधिकार दिलाया था, पूरे प्रदेश में 27 लाख किसानों को कर्जा माफ किया और अकेले मंदसौर जिले में ढाई सौ करोड़ रूपयों का कर्जा माफ किया। अतिवृष्टि के समय किसानों को 300 करोड़ का मुआवजा दिया। मक्का का उचित दाम दिलवाया, किसानों की मजबूती के लिए हर संभव प्रयास किया। साथ ही प्रदेश में निवेश के लिए रास्ते खोले ताकी नौजवानों को रोजगार मिले।
यह बात प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंदसौर के गांधी चौराहे पर किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, प्रभारी बटूकशंकर जोशी, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन समेत कांग्रेस नेतागण मंचस्थ थे। करीब बीस मिनिट के भाषण में उन्होंने भगवान पशुपतिनाथ की जयकारे के साथ सभा को संबोधित करते हुये कहा कि भारत विविधताओ का देश है। अनेक धर्म, सैकडो बोलिया एवं हजारो जातियो वाला हमारा देश एक झंडे के तले एक है। देश के युवाओ को हमारी संस्कृति को समझना होगा। हमने प्रदेश में पंद्रह साल बाद सरकार आयी। हमे महिला अपराध, कुपोषण, अपराध में नंबर वन प्रदेश मिला था। इस बदहाल प्रदेश को बदलने की शुरूआत हमने की।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को भी आडे हाथ लिया और कहा कि मोदीजी की डाढ़ी बढ़ी तो पेट्रोल के दाम बढ़े। डाढ़ी काटी तो पेट्रोल के दाम कम हो गए। पचास रुपए पेट्रोल के दाम बढ़ाए गए और कम किए गए सिर्फ तीन रुपए। प्रदेश में युवा बेरोजगार है, अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है, किसान परेशान है, कई समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं। लेकिन शिवराजसिंह को न दिखाई देता है और न सुनाई देता है। सिर्फ घोषणा करके मुख्यमंत्री मुंह चलाना जानते हैं। केवल घोषणाओं का विकास कर रहे है अभी तक 22 हजार घोषणाऐ की लेकिन पूरी नहीं हो पाई।
एक लाख एक हजार किसानो का कर्जा माफ किया-

पूर्व सीएम कमलनाथ ने किसान सम्मेलन में कर्जमाफी का जिक्र करते हुये कहा कि शिवराज सरकार जनता में झूठ बोलती है लेकिन सदन मे स्वीकार करना पडा। हमारी सरकार ने मंदसौर जिले के एक लाख एक हजार किसानो का ढाई सौ करोड का कर्जा माफ किया है। हम जानने है कि जब किसान की जेब में पैसा आयेगा तो एक किराना दुकान चलेगी। अन्य व्यवसाय चलेगें। अच्छे स्कूल एवं कॉलेज में बच्चे पढेगे। अतिवृष्टि बाढ के दौरान मंदसौर, नीमच जिले में बिना सर्वे के दिये मुआवजे का जिक्र करते हुये कमलनाथ ने कहा कि हमने बिना किसी पटवारी के सर्वे के मुआवजा दिया। मेने हेलिकॉप्टर से देखा और मुआवजा जारी कर दिया। मंदसौर, नीमच जिले को बिना सर्वे के लगभग तीन सौ करोड का मुआवजा देने का कार्य हुआ।
मेडिकल कॉलेज कमलनाथ ही देगा-

 मंदसौर में बहुप्रतिक्षित मेडिकल कॉलेज के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराजसिंह चौहान ने पुरे प्रदेश में अपने कार्यकाल में 22 हजार से अधिकघोषणाये की है लेकिन पूरी नहीं की। मंदसौर में मेडिकल कॉलेज भी कमलनाथ की  सरकार बनायेगी शिवराज सरकार से यह होने वाला नही है।
मंदिर की जमीन मुक्त करवायी, माफिया राज का खात्मा किया-

उन्होंने  सभा के दौरान कहा कि मुझे पंद्रह माह की सरकार मिली जिसमें आदर्श आचार संहिता एवं अन्य समय निकाल दो तो साढे ग्यारह माह की सरकार में बिना कोई घोषणा के कार्य हुआ है। मंदसौर में हमारे पशुपतिनाथ मंदिर की जमीन माफिया राज से मुक्त हुई है। माफिया राज के खात्मे के लिये कार्य किया। शुध्द के लिये युध्द, युवाओं के लिये रोजगार के नये द्वार खोलने का कार्य किया है।
पचास रूपये बढाकर तीन रूपये घटाये-

कमलनाथ ने मोदी सरकार पर पर हमला बोलते मोदीजी की दाडी पर व्यंग करते हुये कहा कि उनकी दाढी एवं महंगाई दोनो जुडी है। सरकार ने पचास रूपया पेट्रोल पर बढाया लेकिन सिर्फ तीन रूपया घटाया है शायद यह छोटी हुई दाढी का कमाल लगता है। उन्होनें शिवराजसिंह चौहान के किसान का बेटा होने के दावे पर कहा कि हमारे यहां के लहसुन एवं अन्य फसलो को पैदा करने वाले किसानो की मेहनत उन्हें दिखायी नही देती है।
इन्होंने भी किया सभा को संबोधित

सभा को संबोधित करते हुये पूर्व सांसद सुश्री मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि कमलनाथ ने किसानो की पीडा को दूर करने का प्रयास किया है। बाढ की आपदा में आपने बिना किसी सर्वे के जो मुआवजा दिया उसके कारण दीप पर्व पर किसानो के घरो में रोशनी आयी। उन्होनें आशा प्रकट करते हुये कहा कि 2023 में जब आयेगे तब मुख्यमंत्री के रूप में हमारे बीच होगे।
 इससे पूर्व स्वागत उदबोधन देते हुये जिला कांग्रेेस अध्यक्ष नवकृष्ण पाटील ने कहा कि पुरे प्रदेश कमलनाथजी के नेतृत्व में आम व्यक्ति बदलाव की आस लगाये बैठा है। आपकी लोक कल्याणकारी सरकार रही है जिसको सभी याद करते है। उन्होनें किसान सम्मेलन में पधारे कमलनाथजी का भगवान श्री पशुपतिनाथजी की धरा पर स्वागत करते हुये कहा कि आपके नेतृत्व में हम निश्चित रूप से प्रदेश में सफल होगे और जनता की पीडा दूर होगी।
 सभा को पूर्व मंत्री नरेन्द्र नाहटा, सुभाष सोजजिया, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश रातडिय़ा, मल्हारगढ़ क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे परशुराम सिसौदिया, सुवासरा के प्रत्याशी रहे राकेश पादीदार, दलौदा सरपंच विपीन जैन, मो. हनीफ शेख समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

यह थे सभा में उपस्थित

 इस अवसर पर आलोट विधायक मनोज चावला, इंदौर विधायक संजय शुक्ला, देपालपुर विधायक विशाल पटेल, पूर्व नीमच विधायक नंदकिशोर पटेल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया, पूर्व विधायक श्रीमती पुष्पा भारतीय, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विपिन जैन, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री महेन्द्रंिसंह गुर्जर, श्यामलाल जोकचंद्र, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्षगण अनिल शर्मा, शीतलसिंह बोराना, बंसतीलाल सोलंकी, जगदीश धनगर फोजी, नोंदराम गुर्जर, किशोर गोयल, सुरेश पाटीदार रावटी, कृपालसिंह सोलंकी, कमलेश जायसवाल, भूवानीशंकर धाकड, करणसिंह पंवार, विरेन्द्र हाडा, नीमच जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार अहीर, ओमसिंह भाटी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष फकीरचंद्र गुर्जर, सेवादल अध्यक्षगण दिलीप देवडा, मांगुसिंह बोराना, युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश पटेल, पिछडा वर्ग जिलाध्यक्ष दीपकसिंह चौहान, एनएसुआई जिलाध्यक्ष सुनिल बसेर, आईटी सेल जिलाध्यक्ष शोकत मंसुरी, अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष यूनूस मेव, अजा विभाग जिलाध्यक्ष श्री तरूण खिची, सदभावना प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री फत पयामी, ओमसिंह भाटी, गिरीश वर्मा, उमराव गुर्जर नीमच, आदी अनेक कांग्रेसजन मंचासीन थे। संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रीतिपालसिंह राणा एवं जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश भाटी ने किया व आभार शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख ने माना।
भगवान श्री पशुपतिनाथजी के किये दर्शन

सभा के पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथजी ने भगवान श्री पशुपतिनाथजी के दर्शन किये। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवकृष्ण पाटील व अन्य कांग्रेसजनो के साथ  बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर सुख एवं समृध्दि की कामना की। इस दौरान श्री पाटील व अन्य कांग्रेसजनो ने भगवान श्री पशुपतिनाथ की प्रतिमा व अन्य धामिक पुस्तके उन्हें भेंट की।
राम टेकरी कार्नर से शुरू हुआ रोड़ शो

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने तय समय के अनुसार सुबह 11 बजे एयर स्ट्रिप पर पहुंचे। राम टेकरी कार्नर से कमलनाथ का रोड़ शो शुरू हुआ। कांग्रेस नेताओं ने जगह-जगह कमलनाथ का स्वागत किया। करीब 1 घंटे चले रोड़ शो के बाद दोपहर 12रू05 बजे कमलनाथ अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे। जहां 15 मिनट की पूजा अर्चना के बाद कमलनाथ सीधे सभा स्थल पहुंचे।
कांग्रेस नेता की बिगड़ी तबियत
सभा में कांग्रेस नेता महेश गुप्ता हिंगोरिया वाला की तबियत अचानक खराब हो गई। बताया जाता है कि उन्हें हार्ट अटेक आया। इसके बाद उन्हें तुरंत सिद्धी विनायक अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।


झलकियां

-कमलनाथ के भाषण के दौरान कार्यकर्ता बेकाबू होकर चिल्लाने लगे। इसके बाद कमलनाथ ने कहा कि मैं आपसे वहां आकर मिलूंगा।
-दर्शक दीर्घा में से चिल्लाती हुई भीड़ की आवाज सुनकर कमलनाथ ने कहा लहसुन के बारे में बोलने की कह रहे हो। इसके बाद उन्होंने लहसुन के भाव को लेकर संबोधित किया।
-मंच पर कमलनाथ के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में सेल्फी लेने की होड़ मची हुई थी।
-मल्हारगढ और मंदसौर के विस प्रत्याशी रहे श्यामलाल जोकचंद और महेंद्र गुर्जर मंच पर आखिरी कुर्सी पर शुरु से आखिरी तक चुपचाप बैठे हुए नजर आए।
-कांग्रेस के युवा नेता सोमिल नाहटा को कांग्रेस नेताओं ने माइक पर आवाज लगाकर मंच पर बुलाया।
-कमलनाथ ने समयाभाव के बाद भी सोमिल नाहटा से मंच पर करीब दो मिनट तक चर्चा की।
-मंच पर कांग्रेस नेताओं का कमलनाथ को धोक देने का सिलसिला भी काफी समय तक चला।
-मंच हो या शहर में लगे फ्लेक्स, इन पर मल्हारगढ़ और सुवासरा विस से कांग्रेस प्रत्याशी रहे परशुराम सिसौदिया और राकेश पाटीदार छाए रहे। साथ ही मंच पर भी दोनों नेता सबसे ज्यादा सक्रिय नजर आए।
-दर्शक दीर्घा से मंच के पास पहुंचने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता बेकाबु नजर आए। कई बार पुलिस को उन्हें रोकने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ी।
-पत्रकारों के लिए आरक्षित कुर्सियों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कब्जा कर लिया। इसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें उठाया।
-महिला नेताओं की संख्या कम नजर आई। महिला नेताओं के लिए आरक्षित कुर्सीयां खाली नजर आई।

*मीडिया से भी हुए रूबरू*

 पूर्व सीएम कमलनाथ अपने मन्दसौर दौरे के दौरान भगवान पशुपतिनाथ मंदिर भी दर्शन करने गए। यहीं उन्होंने चलते-चलते मिडिया से चर्चा की उन्होंने कहा कि पूरे देश में पूरे देश में महंगाई से हाहाकार मचा हुआ है जनता को गुमराह करते हुए पहले पेट्रोल डीजल पर 50 रु बढ़ा दिए फिर 5 रु कम कर दिए। जनता को ऐसे कदमों से बरगलाया नहीं जा सकता। कमलनाथ ने पीएम मोदी की दाढ़ी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब वे दाढ़ी बढ़ाते हैं तो मंहगाई भी बढ़ जाती है ।प्रदेश में भाजपा की सरकार में किसान व्यापारी नौजवान महिलाएं हर वर्ग परेशान है पूरे प्रदेश को अंधेरे में धकेला जा रहा है हम धर्म की राजनीति नहीं करते भाजपा चुनाव आते ही धार्मिक भावनाओं को भड़काने में लग जाती है लेकिन अब जनता उसकी नीति और नियत दोनों को समझ चुकी है भाजपा केवल राजनीतिक लाभ के लिए धर्म का इस्तेमाल करती है उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर पुरानी आरक्षण प्रक्रिया के खिलाफ कोर्ट में जाएगी के खिलाफ कांग्रेस कोर्ट में जाएगी

Chania