Friday, May 3rd, 2024 Login Here
मंदसौर जनसारंगी।
भैसोदा में हुए गोलीकांड के मामले में एक आरोपी की अवैध गुमटी पर सरकारी जेसीबी चली। इसके अलावा अभी तक मामले में पुलिस ने छह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य की तलाश जारी है। फरार आरोपियों पर ईनाम रखने के लिए भी पत्राचार पुलिस ने किया है। पूरे मामले का मुख्य आरोपी शैलेन्द्र अब भी फरार है। बुधवार सुबह भानपुरा तहसीलदार नागेश पंवार थाना प्रभारी गोपाल सूर्यवंशी अमले के साथ पहुंचे और भेसोदा में फरार आरोपियों अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया।
गरोठ एडिशनल एसपी महेंद्र तरनेकर ने बताया कि बाबा रामपाल के अनुयायियों द्वारा किए जा रहे आयोजन में हुए हमले में पुलिस ने 9 आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। जबकि कुछ लोग अज्ञात हैं। अब तक मामले मे 6 आरोपियों को हिरासत मे लिया है। जो आरोपी फरार चल रहे हैं। उनके अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया है।
मुख्य आरोपी अब भी फरार
रामपाल के रमणी (विवाह) आयोजन के बीच हमला कर फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी शेलेन्द्र उर्फ च्ंदु अब और दो अन्य भी फरार हैं। फरार आरोपियों पर इनाम की घोषणा की गई है। कार्यक्रम में करीब दर्जन आरोपियों ने हमला करते हुए तोड़फोड़ और फायरिंग की थी। हमले मे अधिकांश आरोपी बजरंगदाल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता थे। हालांकि बाद मे विहिप और बजरंगदाल से जुड़े जिले के पदाधिकारियों ने आरोपियों से किनारा करते हुए उन्हें अपना मनाने से इंकार किया है।