Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म

महिला के अलावा मंदसौर का तस्कर  भी गिरफ्तार
मंदसौर। पशुपतिनाथ की नगरी से विख्यात मंदसौर मादक पदार्थो की तस्करी का गढ बन गया है। अभी तक डोडाचूरा या अफीम के मामले सामने आ रहे थे। अब हेराईन और एमडीएम जैसे ड्रग्स भी पकड़े जा रहे हैं। देश के अन्य हिस्सों में भी मंदसौर के तस्करों का नाम पुलिस की कार्रवाई में सामने आ रहा है। एक और मामला बुरहानपुर से सटे महाराष्ट्र की सीमा का है। जहां बुरहानपुर की एक महिला से एक करोड़ की ब्राउन शुगर पकड़ी गई है। जिसे मंदसौर से लाया गया था। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक महिला तस्कर के अलावा मंदसौर के तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है।
बुरहानपुर के मोमिनपुरा गांव की एक महिला से महाराष्ट्र पुलिस ने 500 ग्राम ब्राउन शुुगर जब्त की है। इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमत 1 करोड़ 8 हजार रुपए है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बुरहानपुर से सटे महाराष्ट्र के जलगांव  जिले के रावेर में एक महिला ब्राउन सुगर की सप्लाई कर रही है। लाल-हरी धारियों वाली प्लास्टिक की थैली में उसने ड्रग्स रखा हुआ है। पुलिस ने 19 दिसंबर को कार्रवाई कर महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का नाम अख्तरी बानो पति रउफ निवासी मोमिनपुरा बुरहानपुर है।  उसने मंदसौर से ये ड्रग्स खरीदी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मंदसौर के इस तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मंदसौर पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है।
बुरहानपुर पुलिस पड़ताल में जुटी
बुरहानपुर एसपी राहुल कुमार ने बताया कि यहां की एक महिला 500 ग्राम हेराइन (ब्राउन शुगर) के साथ पकड़ाई है। जलगांव से अभी ऐसा ऑफिशियल पत्राचार तो नहीं हुआ है। लेकिन रिपोर्ट्स के माध्यम से पता चला है कि रावेर में एक-डेढ़ करोड़ की हेरोइन के साथ वो पकड़ाई है। हम लोगों ने शाहपुर और लाल बाग के थाने से जानकारी प्राप्त करने के लिए कहा है। हम सभी महिला की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।
मंदसौर बन रहा मादक पदार्थों का गढ
मंदसौर में अभी तक अफीम और डोडाचूरा की तस्करी के मामले सामने आ रहे थे। लेकिन समय के साथ मंदसौर अब महंगे मादक पदार्थों की तस्करी के गढ के रूप में पहचान बना रहा है। मंदसौर पुलिस ने भी एक साल के भीतर एमडीएम ड्रग्स और हेरोईन जब्त की है। जबकि कई मामलों में मुख्य तस्करों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि महाराष्ट्र, राजस्थान जैसे राज्यों में मादक पदार्थो के साथ पकड़े गए तस्करों ने मंदसौर से मादक पदार्थ लाने की बात भी कबूली है।
इनका कहना
फिलहाल मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। आपके माध्यम से यह जानकारी मिली है। महाराष्ट्र पुलिस ने अगर कार्रवाई में मंदसौर के किसी तस्कर को पकड़ा है तो पता करता हूं।
-सुनील कुमार पांडे, एसपी, मंदसौर

Chania