Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म

नदी पार कर जा रहीं थी मंदिर, गहरे गड्डे में जाने से हुआ हादसा
शामगढ़ जनसारंगी।
 शामगढ़ थाना क्षेत्र के चंदवासा चौकी क्षेत्र में रविवार को हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। मंदिर दर्शन करने जा रही तीन महिलाएं चंबल नदी में डूब गईं। मृतकों में दो सगी बहनें थीं, जो बहू को लेकर मंदिर जा रही थीं। सूचना के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला।
मिली जानकारी के अनुसार तोलाखेड़ी से तीनों महिलाएं नदी पार कर ग्राम बर्डिया ऊंचा में स्थित मंदिर में दर्शन करने जा रही थी। दोनों बहनों का मायका भी बर्डिया ऊंचा गांव में ही है।ग्राम तोलाखेड़ी निवासी सगी बहनें 55 वर्षीय मोहनबाई पत्नी गोपाल धनगर और 53 वर्षीय रामीबाई पत्नी रमेश धनगर बहू 32 वर्षीय कारीबाई पत्नी गोवर्धन धनगर के साथ चंबल नदी के जलभराव क्षेत्र को पार कर बर्डियां ऊंचा जा रही थी। तभी अचानक गड्ढा आने से तीनों गहरे पानी में चली गई और उनकी मौत हो गई है।आसपास मौजूद लोगों को जैसे ही महिलाओं के डूबने की जानकारी मिली तो चंदवासा चौकी पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के छानबीन करने के कुछ देर बाद ही तीनों महिलाओं के शव नदी से बरामद हुए। पुलिस ने शवो का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया।
तोलाखेड़ी में पसरा मातम
कुछ ग्रामीणों ने बताया कि डूबती हुई महिलाओं को देखकर उनको बचाने भी दौड़े पर प्रयास सफल नहीं हो पाए। महिलाओं को ढूंढने के दौरान तीनों के शव ही मिले। एक ही गांव के एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत होने पर गांव में मातम पसर गया है।
पर्यावरण मंत्री डंग ने कहा- हरसंभव सहायता दिलाई जाए
ग्राम तोलाखेड़ी में पानी में डूबने से तीन महिलाओं की मौत पर कैबिनेट मंत्री हरदीपसिंह डंग ने तत्काल इस मामले में कलेक्टर गौतमसिंह से चर्चा कर प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा है। मंत्री के निर्देश पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए मृतकों के स्वजन को चार-चार लाख रुपये की सहायता स्वीकृत की गई है। मंत्री डंग ने कहा कि हादसा दुखद है।

Chania