Monday, May 6th, 2024 Login Here
बड़े बालाजी मंदिर पर आयोजित विशाल भण्डारें में लगी भक्तों भीड़ ट्रैक्टर-ट्राली से सवा लाख का डोडाचूरा बरामद लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, थाने लाने से पहले ही एक गाड़ी से कूदकर भागा पिपलिया रेलवे स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय में उदयपुर जाने के लिए रुके प्रतापगढ़ के आदिवासी मजदूरी युवक को कथित पुलिस वालों ने पीटा, महिलाओं को समृध्द बनाने का काम मोदी सरकार ने किया नगर की कानून व्यवस्था कायम नही तो वोट नही उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार

3076 मतदाताओं में से 778 ही मतदान करने पहुंचे, निर्वाचित 21 सदस्य आज करेंगे चेयरमेन का चुनाव
मंदसौर जनसारंगी।

भारतीय रेडक्रास की जिला प्रबंध समिति के गुरूवार को हुए चुनाव में जनसेवा पैनल ने बाजी मार ली। पैनल के प्रीतेश चावला रिप्पी ने सर्वाधिक 656 अंक प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर सुनिल बंसल ने 638 मत तथा तीसरे स्थान पर राहूल सोनी 591 मत प्राप्त किए । वैसे तो चुनाव में जनसेवा पैनल ही प्रमुख रूप से मैदान में थी, प्रतिद्धंद्धि सदभावना पैनल पूरे 21 उम्मीदवार मैदान में उतार ही नहीं पाई केवल 13 उम्मीदवार ही सदभावना पैनल से मैदान में थे। अंतिम सूची का प्रकाशन होते ही जैसे ही मतदान शुरू हुआ कुल 3076 मतदाताओं में से 778 ही मतदान करने पहुंचे। रात तक चली मतगणना में मैदान में उतरे 34 उम्मीदवारों में से 21 सदस्या चुने गए। अब 14 जनवरी को यह 21 सदस्य मिलकर चेयरमेन सहित अन्या पदाधिकारियों को चुनेंगे।
गुरूवार सुबह से ही संजय गांधी उद्यान परिसर में दोनों ही पैनल से जुड़े उम्मीदवार व उनके समर्थक मौजूद रहे। हालांकि चुनाव गैर राजनीतिक तरीके से लड़े जा रहे थे पर पर्दे के पीछे से कांग्रेस-भाजपा के नेता सक्रिय रहे और अपने-अपने समर्थकों को जिताने में लगे रहे। जनसेवा पैनल के अधिकांश उम्मीयदवार भाजपा में सक्रिय पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी रहे। पदाधिकारी पहले तो नाम वापसी में भी काफी समझाइश देकर 6 लोगों के फार्म वापस कराए गए। इसके बाद दोपहर 1ः30 बजे से मतदान शुरू हुआ। जो शाम छह बजे के बाद तक जारी रहा। इस दौरान कुल 778 लोगों ने अपने मत दिए।
पुष्पेंद्र भावसार को पैनल में शामिल किया तो माच्छोपुरिया हटे
जनसेवा पैनल में सुबह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मानसिंह माच्छोपुरिया, रेडक्रास जिला प्रबंध समिति के पूर्व चेयरमैन प्रीतेश चावला सहित 21 लोगों ने फार्म भर दिए थे। सद्भावना पैनल में उमेश नेक्स, विनय दुबेला सहित 15 लोगों ने फार्म भरे थे इसके अलावा सुनील बंसल, भाजपा के ही पदाधिकारी रहे पुष्पेंद्र भावसार, सतीश खुराना, राजकुमार गुप्ता, रविंद्र पांडेय ने भी निर्दलीय फार्म जमा किए थे। इसके बाद चली जोड़तोड़ की राजनीति में पुष्पेद्र भावसार को सेट कर जनसेवा पैनल में शामिल किया और मानसिंह माच्छोपुरिया ने अपना फार्म वापस ले लिया, सुनिल बंसल को भी पैनल में लिया गया तो राजकुमार गुप्ता को अपना नामाकंन वापस लेना पडा। वहीं पैनल में शामिल नहीं कर पाने के कारण्, सतीश खुराना, रविंद्र पांडेय का फार्म भी उठवाया गया। चुनाव मैदान में उतरे दिलीप सेठिया ओर ओमप्रकाश सेठिया ने भी अपना फार्म वापस ले लिया।
कम बुथ में अव्यवस्था देख बढाई संख्या
मतदान के दौरान एसडीएम बिहारीसिंह, तहसीलदार मुकेश सोनी सहित अमले की मौजूदगी के बावजूद काफी अव्यवस्थाएं रही। मतदाताओं के लिए केवल दो बूथ बनाए गए थे पर एक मतदाता को 21 नाम पर निशान लगाने में समय लगने से लाइन लंबी हो रही थी। इसके बाद पांच बूथ बनाए गए। महिला मतदाताओं के लिए भी ठीक से व्यवस्था नहीं की गई। उन्हें निकासी द्वार से अंदर तो जाने दिया गया पर मतदान के दौरान परेशानी रही। कुल 778 मतदाताओं ने अपने मताधिकार कर उपयोग किया। शाम सात बजे बाद मतगणना शुरू हुई।

नाम            कुल मत
प्रितेश चावला        656
सुनील बंसल        638
राहुल सोनी        591
डॉ. आशीष खिमेसरा        578
प्रकाश सिसौदिया        564
पुष्पेन्द्र भावसार        560
राजेश नामदेव        559
डॉ. प्रीतिपाल सिंह राणा    556
शैलेन्द्र भण्डारी        547
डॉ. कमलेश कुमावत        541
संजय पोरवाल        541
नरेन्द्र कुमार मारू        520
विकास जैन        508
कुलदीपसिंह सिसौदिया    506
शिवकुमार फरक्या        504
विजयकुमार मेहता        503
चन्द्रशेखर निगम        493
हेमन्त शर्मा        488
प्रकाश जैन कुचड़ोद        477
प्रमोद अरवन्देकर        460
राजेन्द्र कुमार        391
Chania