Thursday, May 2nd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म

लापरवाही पर अधिकारियों को लगाई फटकार
सीतामऊ जनसारंगी।

मंदसौर के सीतामऊ में कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग ने रविवार को जनता दरबार लगाया और जनता की समस्याएं सुनीं। कैबिनेट मंत्री के जनता दरबार में कार्यकर्ताओं और आम जनता से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। जिन समस्याओं में अधिकारियों की लापरवाही पाई गई उन अधिकारियों को मंत्री जी ने भरे मंच से लताड़ भी लगाई।
जनता दरबार में जिले के कलेक्टर और एसपी सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहें। जनता दरबार में आमजन की समस्याओं का मौजूद अधिकारियों ने तुरंत निराकरण किया। जनता दरबार में अधिकांश शिकायते अतिक्रमण और भूमाफियाओं से जुड़ी थी। जिन शिकायतों का मौके पर ही निराकारण हो सकता था अधिकारियों ने किया। वहीं कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग ने अन्य शिकायतों के निराकरण के लिए एक हफ्ते का समय अधिकारियों को दिया है। जनता दरबार में आई नगर की शिकायतों का निराकरण करने के लिए स्वयं मंत्री हरदीप सिंह डंग, कलेक्टर एसपी सहित तमाम अधिकारियों ने पैदल पूरे नगर का भ्रमण किया। नगर की आराध्य देवी मोड़ी माताजी मंदिर निर्माण के लिए कलेक्टर ने समिति गठित कर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

Chania