Monday, May 6th, 2024 Login Here
उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता

मन्दसौर जनसारंगी।
 भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) द्वारा भाजपा की प्रदेश सरकार के खिलाफ एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी एवं राष्ट्रीय अंकुश भटनागर की उपस्थिति एवं एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुनील बसेर के नेतृत्व में जंगी प्रदर्शन किया। इस दौरान श्री कोल्ड चौराहे पर आमसभा का आयोजन हुआ। सभा के पश्चात् पैदल मार्च निकालकर पी.जी. कॉलेज पहुंचे जहां पर कॉलेज का घेराव किया गया। उसके पश्चात् छात्रों ने वाय.डी.नगर थाने पर जाकर गिरफ्तारी दी।
आमसभा का एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी एवं राष्ट्रीय अंकुश भटनागर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवकृष्ण पाटील, प्रदेश सचिव महेन्द्र गुर्जर, राकेश पाटीदार, परशुराम सिसौदिया, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रूपल संचेती, कांग्रेस अजा विभाग जिलाध्यक्ष संदीप सलोद, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष दीपकसिंह चौहान ने संबोधित कर कांग्रेस सरकार गलत नीतियों को छात्रों के सम्मुख रखा । नेताओं ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार की नीतियां शिक्षा विरोधी है। प्रदेश सरकार छात्रों को लेकर कोई सही निर्णय नहीं ले पा रही है। छात्र ठीक से शिक्षा प्राप्त नहीं कर पा रहे है और जो शिक्षा प्राप्त कर चुके है वह बेरोजगार घूम रहे है। कुंभकर्णी नींद में सोई सरकार को जब भी जगाने की कोशिश एनएसयूआई करता है तो भाजपाईयों के दबाव में शांतिपूर्वक आंदोलन को प्रशासन दबाने पहुंच जाता है। कांग्रेस छात्रहित में आवाज मुखर करती रहेगी। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुनील बसेर ने कहा कि एनएसयूआई मंदसौर द्वारा शिक्षा बचाओ-देश बचाओ अभियान के अंतर्गत विभिन्न मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। यह प्रदर्शन शिक्षा व सरकारी उपक्रमों के निजीकरण, नई शिक्षा नीति, विभिन्न परीक्षाओं में हो रहें घोटाले व लेट जॉइनिंग, प्रतियोगी परीक्षाओं में उम्र सीमा में छूट न देने, बढ़ती बेरोजगारी, फेलोशिप व स्कॉलरशिप में हो रही कटौती के खिलाफ किया है।

Chania