Monday, May 6th, 2024 Login Here
उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता

पीडीएफ के राशन में लगातार हो रहीं कालाबाजारी, खाद विभाग आंॅखे मूंद कर बैठा, विभागिय जिम्मेदारों पर भी नहीं हो रहीं कार्रवाहीं
सीतामऊ जनसारंगी।
 पीडीएफ के राशन की कालाबाजारी के कई मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन इस बार ऐसा मामला सामने आया है। जिसमें प्रशासन ने एक दिन पहले पीडीएफ के राशन होने की आशंका में गोदाम सील किया। इसके बाद रात को ताले तोड़ दिए गए। हालंाकि प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि शाम को सील हटा दी गई थी। लेकिन रात को गश्त कर रहे लोगों का कहना था कि रात में सील यहां देखी गई थी। पीडीएफ के राशन में तगडी कालाबाजारी की आशंका को लेकर आक्रोश लदूना चौराहा पर उतरा। जिसे संभालने में पुलिस के भी पसीने छूट गए।
प्रशासन ने लदूना रोड पर स्थित एक तोल कांटा से पीडीएफ का राशन जब्त किया था। यहां दो गोदाम भी सील किए गए। इसके बाद रात को गोदाम के ताले तोडऩे की बात सामने आई है। जिसके बाद पडीएफ के राशन में बड़ा हेरफर की आशंका है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि शाम को गोदाम से सील हटा दी गई थी। लेकिन हिंदू संगठनों और भाजपा से जुड़े लोगों ने आज लदूना चौराहा पर चक्काजाम किया। इनका कहना था कि रात को गश्त करते समय गोदाम सील थे। इसमें प्रशासन की मिलीभगत का भी आरोप लोगों ने लगाया और चक्काजाम किया। इस दौरान पुलिस और चक्काजाम करने वाले लोग आमने-सामने भी हुए। गुरुवार सीतामऊ में गरीबों का राशन निजी ट्रक तौल कांटे पर मिलने की सूचना पर नायब तहसीलदार टीना मालवीय सहित प्रशासन की टीम लदुना रोड स्थित बालाजी ट्रक तौल कांटे पर पहुंची। जहां पर मौके से लगभग 15 कट्टों में लगभग 7 से 8 क्विंटल गेंहू मिले। जिसका नयाब तहसीलदार टीना मालवीय ने पंचनामा बनाया और ट्रक तौल कांटे पर बना एक गोदाम भी सील किया। सील करने का कारण गोदाम की चाबी नहीं मिलना बताई गई। यहीं से दाल में काला नजर आ रहा था। इसका कारण है कि गोदाम मालिक के पास ही गोदाम की चाबी नहीं थी। यहां तक ठीक था, लेकिन दूसरे दिन गोदाम के ताले खुले हुए थे। मतलब रात को ताला तोडऩे की आशंका है। हालंाकि प्रशासन का कहना था कि शाम को सील हटा दी गई थी। लेकिन गश्त कर रहे लोगों का कहना था कि रात को गोदाम की सील लगी हुई थी। जिससे गोदाम में पीडीएफ का राशन होने और राशन में बड़ा हेरफेर होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
इसी बात को लेकर हिंदू संगठनों और भाजपा से जुडे लोगों में भारी आक्रोश है। आक्रोश लदूना चौराहा पर दिखाई दिया। लोगों ने यहां पहुंचकर चक्काजाम किया और नारेबाजी की। सूचना मिलने के बाद एसडीओपी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। लोगों से बात की। लेकिन लोगों का आक्रोश कम नहीं हुआ। इस दौरान पुलिस और लोगों में कहासुनी भी हुई। चक्काजाम के दौरान वाहनों के आवागमन में भी खासी दिक्कतों  का सामना करना पड़ा।

Chania