Monday, May 6th, 2024 Login Here
उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता

मंदसौर।  स्थानीय जनकुपुरा  गणपति चौक स्थित अति प्राचीन श्री जलेश्वर महादेव मंदिर बावड़ी  में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा समारोह का तीन दिवसीय भव्य आयोजन 12 फरवरी से चल रहा है आज 14 फरवरी सोमवार को दोपहर 12:00 बजे शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार ओर हवन पूर्णाहुति के साथ शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न होगी।
 तीन दिवसीय प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन कर्मकांड के विद्वान आचार्य डॉक्टर प्रभाकर त्रिपाठी मुंबई के आचार्यत्व  में विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा करवाई जा रही हैं।
 श्री जलेश्वर महादेव मंदिर समिति भक्तगण द्वारा बताया गया कि जनकुपुरा   गणपति चौक में मोती दूध भंडार के पास बावड़ी में जलेश्वर महादेव विराजीत हैं जो अति प्राचीन है जिसका इतिहास ज्ञात अज्ञात है। पूरे जनकुपुरा  क्षेत्र में बावड़ी के जल सप्लाई होता है ओर यह बावड़ी संकट मोचन के रूप में क्षेत्रवासियों के काम आती हैं।  अति प्राचीन जलेश्वर महादेव मंदिर परिसर का भक्त गणों द्वारा जन सहयोग से जीर्णोद्धार का कार्य संपन्न हुआ।  शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य जजमान श्री बंशीलाल काबरा परिवार है। समाजसेवी  श्री प्रहलाद काबरा परिवार एवं श्री तेजप्रकाश माहेश्वरी बड़वाह तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पूजा अर्चना में सपरिवार बैठे हुए हैं।
 जलेश्वर महादेव मंदिर समिति ने  धर्मालुजनों से आह्वान किया कि आज 14 फरवरी सोमवार को दोपहर 12:00 बजे शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सपरिवार उपस्थित होकर भगवान शिव के दर्शन लाभ लेवे ।
Chania