Monday, May 6th, 2024 Login Here
मध्यप्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसका फैसला आज हो जाएगा। दोपहर 3.50 बजे भोपाल स्थित BJP के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के विधायक दल की बैठक होगी। जिसमें प्रदेश के नए मुखिया के नाम पर मुहर लग जाएगी। बैठक में पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर (CM हरियाणा), डॉ. के. लक्ष्मण (राष्ट्रीय अध्यक्ष, BJP OBC मोर्चा) और आशा लकड़ा (राष्ट्रीय सचिव भाजपा) भी शामिल होंगी। तीनों नेता दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं।
BJP की ओर से विधायकों को बैठक में शामिल होने की सूचना दी जा चुकी है। आज दोपहर एक बजे तक सभी विधायक BJP ऑफिस पहुंच जाएंगे। विधायकों के बैठने की व्यवस्था मीडिया रूम में की गई है। यहीं विधायकों के लिए लंच भी रखा गया है।
विधायकों के सिक्योरिटी गार्ड को भी नहीं मिलेगी एंट्री पार्टी से जारी शेड्यूल के अनुसार दोपहर एक बजे से तीन बजे तक विधायकों का पंजीयन और लंच होगा। दोपहर 3:30 बजे से विधायक दल की ग्रुप फोटो होगी। दोपहर 3:50 से विधायक दल की बैठक शुरू हो जाएगी। विधायकों को ये निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने गनमैन और सुरक्षाकर्मी को कार्यालय में एंट्री देने के लिए अनुरोध न करें। साथ ही बैठक के पहले मीडिया से चर्चा करने से बचने का भी अनुरोध किया गया है।