Monday, May 6th, 2024 Login Here
उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता

दोनो डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल भी शपथ लेंगे
 समारोह; मोदी-शाह समेत BJP शासित राज्यों के 6 मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे


मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सुबह 11.30 बजे पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। समारोह भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होगा। जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला डिप्टी CM के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। फिलहाल, कोई और विधायक मंत्री पद की शपथ नहीं लेगा।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के 6 मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि PM मोदी सुबह 11.00 बजे विशेष विमान से भोपाल आएंगे। यहां राजा भोज एयरपोर्ट से समारोह स्थल तक हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे। वे करीब 2 घंटे भोपाल में रहेंगे। इसके बाद दोपहर 1.05 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे।

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा सुबह 10 बजे भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में ये रहेंगे मौजूद

नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री

अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री, ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्रीय मंत्री ,नितिन गडकरी केंद्रीय मंत्री

• योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश • भूपेंद्र पटेल, मुख्यमंत्री, गुजरात • एन बीरेन सिंह, मुख्यमंत्री, मणिपुर • कोनराड संगमा, मुख्यमंत्री, मेघालय • नेफियू रियो, मुख्यमंत्री, नागालैंड • वाई. पट्टन, उपमुख्यमंत्री, नागालैंड • एकनाथ शिंदे, मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र • देवेंद्र फड़नवीस, उपमुख्यमंत्री, महाराष्ट्र • अजीत पवार, उपमुख्यमंत्री, महाराष्ट्रa
Chania