Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म
 फिर रोईं लाड़ली बहनें, शिवराज भी भावुक

शिवराज सिंह ने गुरुवार को विदिशा में अपने खेत की जुताई कर चने की बुआई की।
लाड़ली बहनों ने एक बार फिर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को भावुक कर दिया। वे गुरुवार शाम को विदिशा के बाढ़ वाले गणेश मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। इसकी जानकारी लगते ही वहां भीड़ उमड़ पड़ी। भारी संख्या में महिलाएं भी वहां पहुंच गई।

लाड़ली बहनों ने शिवराज सिंह के समर्थन में नारेबाजी की। उन्होंने नारे लगाए 'शिवराज तुम राज को, हम तुम्हारे साथ हैं'.. 'बहनों का भाई कैसा हो, शिवराज भैया जैसा हो'.. इसके बाद बहनों शिवराज सिंह से लिपटकर रोने लगी। इधर, भीड़ से भांजे भांजियों ने शिवराज के लिए 'आई लव यू मामा' कहा। बहनों का लिपटकर रोना और भांजे भांजियों का प्यार देखकर शिवराज सिंह भावुक हो गए। उनकी आंखों से आंसू बहने लगे।

खेत में ट्रैक्टर चलाकर की चने की बुलाई

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खेत में ट्रैक्टर चलाया। गुरुवार को वह विदिशा पहुंचे थे। उन्होंने अपने खेत में जुताई कर चने की बुआई की। पूर्व सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका वीडियो भी शेयर किया।

उन्होंने लिखा- अपने मध्यप्रदेश की माटी सोना उगलती है.. धरती मां धन-धान्य से घरों को खुशहाल बना देती है। पसीने की कुछ बूंदों से माटी को नमन किया। आज खेतों की जुताई कर चने की बुआई की।
Chania