Monday, May 6th, 2024 Login Here
बड़े बालाजी मंदिर पर आयोजित विशाल भण्डारें में लगी भक्तों भीड़ ट्रैक्टर-ट्राली से सवा लाख का डोडाचूरा बरामद लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, थाने लाने से पहले ही एक गाड़ी से कूदकर भागा पिपलिया रेलवे स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय में उदयपुर जाने के लिए रुके प्रतापगढ़ के आदिवासी मजदूरी युवक को कथित पुलिस वालों ने पीटा, महिलाओं को समृध्द बनाने का काम मोदी सरकार ने किया नगर की कानून व्यवस्था कायम नही तो वोट नही उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार
विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए राज्यपाल श्री मंगुभाई एवं उप मुख्यमंत्री श्री देवडा, चौपाई सुनाने वाली बच्ची को किया सम्मानित
मंदसौर।राज्यपाल मंगू भाई पटेल और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए। यात्रा मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सूठोद गांव पहुंची थी। राज्यपाल ने कहा कि यात्रा के माध्यम से सरकार आपके आंगन तक आई है। इसका लाभ जरूर उठाएं।
उन्होंने कहा की देश का इतिहास में महत्वपूर्ण मोड़ पर है। 21वीं सदी भारत की सदी होगी। उसमें हम सब की भागीदारी होगी। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं बताते हुए कहा कि पहले योजनाओं का लाभ लेने के लिए नागरिकों को कार्यालयों में जाना पड़ता था, लेकिन अब संकल्प यात्रा के माध्यम से अधिकारी स्वयं नागरिकों के पास पहुंच कर आवेदन प्राप्त कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जहां पक्के मकान बनाए जा रहे हैं। वहीं, गरीब व्यक्तियों को निःशुल्क 5 लाख तक का इलाज आयुष्मान भारत निरामय योजना के माध्यम से दिया जा रहा है। स्व सहायता समूह से जुड़ने के बाद महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है।
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि, मध्यप्रदेश में 16 दिसंबर से विकसित भारत संकल्प यात्रा जारी है। ऐसे जरूरतमंद और पात्र नागरिक, जो किन्हीं कारणों से शासन की योजनाओं के हितलाभ से वंचित रह गए हैं, उन तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनके जीवन में खुशहाली लाना ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।
सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा- यात्रा का पड़ाव लगातार चल रहा है और इसका लाभ आम जनता को मिल रहा है। राज्यपाल भी जन-जन की पीड़ा से जुड़े हुए हैं, इसलिए आज इनकी ख्याति प्रदेश में हैं। सिकलसेल एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी का ध्यान भी इनके द्वारा केंद्रित करवाया गया है।
रामायण सुनाने वाली चार साल की बच्ची को दिया इनाम

शिविर के राज्यपाल मांगू भाई पटेल ने हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया। वहीं, कार्यक्रम में स्कूली छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। चार साल की विश्वेश्वरि भट्ट ने मंच से रामायण की चौपाई सुनाई तो राज्यपाल ने एक हजार का इनाम दिया। महामहिम राज्यपाल पटेल ने उपस्थित जन-प्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों को भारत की एकता को सुदृढ़ करने और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करने तथा नागरिक कर्तव्य निभाने की शपथ भी दिलाई।
विकसित भारत में योगदान देने की शपथ भी दिलाई

महामहिम राज्यपाल श्री पटेल ने उपस्थित जन-प्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, नागरिकों को वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट¬ बनाने के सपने को साकार करने, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकने, देश की समृध्द विरासत पर गर्व करने, भारत की एकता को सुदृढ़ करने और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करने तथा नागरिक कर्तव्य निभाने की शपथ भी दिलाई।
मेरी कहानी मेरी जुबानी में हितग्राहियों ने सुनाए अपने अनुभव
कार्यक्रम में विभिन्न योजना के हितग्राहियों ने अपने अनुभव सुनाए। हितग्राही चित्रा राव कहती है कि, वे स्वसहायता समूह से जुड़ी हुई है और स्वयं सहायता समूह के कारण आज आत्मनिर्भर है। हितग्राही अंगूर बाला नायक द्वारा बताया गया कि उनके पति को आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ मिला है। उसकी वजह से इन्होंने अपने पति का तीन लाख रुपए का इलाज करवाया है। जगदीश मालवीय द्वारा बताया गया कि उनको 7 लाख रुपए की मदद सरकार से मिली है। जिससे उन्होंने बागवानी की खेती शुरू की है। इस तरह हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा किये।   
Chania