Monday, May 6th, 2024 Login Here
बड़े बालाजी मंदिर पर आयोजित विशाल भण्डारें में लगी भक्तों भीड़ ट्रैक्टर-ट्राली से सवा लाख का डोडाचूरा बरामद लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, थाने लाने से पहले ही एक गाड़ी से कूदकर भागा पिपलिया रेलवे स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय में उदयपुर जाने के लिए रुके प्रतापगढ़ के आदिवासी मजदूरी युवक को कथित पुलिस वालों ने पीटा, महिलाओं को समृध्द बनाने का काम मोदी सरकार ने किया नगर की कानून व्यवस्था कायम नही तो वोट नही उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का बेसब्री से इंतजार, होंगे कई कार्यक्रम
मंदसौर।
अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा का बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। मंदसौर शहर सहित जिले के ग्रामीण अंचलों में उत्साह बना हुआ है। इस दिन को यादगार बनाने और प्रभु श्री राम की भक्ति में लीन होने को हर कोई तैयार है। प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन पहले शहर में रैलियां निकेलगी। पूरे शहर को रंगबिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। मंदिरों में भी सजावट की गई है।
मंदसौर के गांधी चौराहे से लेकर दयामंदिर रोड ओर सदर बाजार क्षेत्र में विशेष सज्जा की गई है। दयामंदिर परिसर में हीं तलाई वाले बालाजी स्वर्ण कलश प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत 108 कुण्डीय यज्ञ का भी आयोजन किया जा रहा है। भगवा पताकाओं और विधुत सज्जा से घर-घर जगमग हो रहा है जिसके कारण बाजार में केसरिया, भगवान झंडो की बिक्री लगातार हो रही है। इसके साथ भगवान श्री राम की टोपी, साइकल व बाइक स्टैंड वाला झंडा भी खूब बिक रहा है। प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन पहले शहर में आतिशबाजी भी कई संगठनों द्वारा की जाएगी। मंदसौर के राजाधिराज भगवान पशुपतिनाथ मंदिर को आकर्षक रूप से विद्युत रोशनी से सजाया जा रहा है। इसके साथ ही सभी मंदिरों पर भी विघुत सज्जा की जा रहीं है।
दीपों से जगमग होगा शिवना नदी का तट

भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पावन उत्सव के दौरान पशुपतिनाथ मंदिर मंदसौर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जाएगें। जिसके अंतर्गत 20 जनवरी को दोपहर 3 बजे सुंदर कांड एवं प्रसादी वितरण, 21 जनवरी को प्रातरू 6 बजे वेद पारायण प्रसादी वितरण, 22 जनवरी को प्रातरू 8 बजे रामधुन स्मरण, प्रातरू 11.15 श्री राम आरती, 11.30 बजे अयोध्या राम जन्मभूमि से लाइव प्रसारण, शाम 5 बजे श्री राम मंदिर शिवनाघाट महा आरती, शाम 6 बजे सवा सौ क्विंटल प्रसादी वितरण, शाम 6.30 बजे मंदिर घाट पर 51 हजार दीप जलाए जाएंगे एवं शाम 7 बजे आतिशबाजी, डिजिटल आतिशबाजी, फायर शो और लेजर शो का आयोजन किया जाएगा।
पं मिथिलेश नागर के मुखारविन्द से हुआ सुन्दरकांड

शुक्रवार को मंदसौर के गांधी चौराहे पर नगर पालिका के तत्वावधान में दीपक वितरण का आयोजन कैलाश  मालवीय के सौजन्य से किया गया तथा शाम को पं मिथिलेश नागर के मुखारविन्द से सुन्दरकांड का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पालिड़ी संख्या में जनमैदनी उपस्थित थी। नगर पालिका द्वारा 21 जनवरी को श्री रामजी और राम सेना पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है तथा शाम को 7.30 बजे से भव्य आतिशबाजी की जाऐगी। 22 जनवरी को सायं महापुरूषों के स्मारकों पर दीप प्रज्जवलन किया जाऐगा।
आज भगवा ध्वज वितरण किए जाऐगे

पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसोदिया मित्र मंडल द्वारा आज 20 जनवरी को भगवा ध्वज वितरण किऐ जाऐगे। भारत माता चौराहे से यह आयोजन प्रारंभ होगा, पूरे बाजार में ध्वज वितरण किया जाऐगा ताकी प्रत्येक घर और दूकान पर भगवा पताकाऐं फहराई जा सके।

Chania