Monday, May 6th, 2024 Login Here
बड़े बालाजी मंदिर पर आयोजित विशाल भण्डारें में लगी भक्तों भीड़ ट्रैक्टर-ट्राली से सवा लाख का डोडाचूरा बरामद लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, थाने लाने से पहले ही एक गाड़ी से कूदकर भागा पिपलिया रेलवे स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय में उदयपुर जाने के लिए रुके प्रतापगढ़ के आदिवासी मजदूरी युवक को कथित पुलिस वालों ने पीटा, महिलाओं को समृध्द बनाने का काम मोदी सरकार ने किया नगर की कानून व्यवस्था कायम नही तो वोट नही उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार
गडकरी ने बताई विकास के लिए जरूरी चार चीजें
भोपाल/जबलपुर /
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मध्यप्रदेश को 10,405 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात दी है। वे जबलपुर के बाद भोपाल पहुंचे। यहां लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में गडकरी और सीएम डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से 8,038 करोड़ की लागत से 498 किलोमीटर लंबाई वाली 15 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि 2024 तक मध्यप्रदेश का नेशनल हाईवे रोड नेटवर्क अमेरिका के बराबर होगा।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 10 हजार करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य कोई मामूली बात नहीं। जो आज मध्यप्रदेश को मिले है। सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में सड़कों का जाल बिछा है। हम प्रदेश को और ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
मध्यप्रदेश की तस्वीर बहुत बदल रही है

मध्यप्रदेश की तस्वीर बहुत बदल रही है। पहले लोग मजाक में कहते थे कि नागपुर के हवाई अड्डे पर उतरने के बाद जब मध्यप्रदेश की तरफ जाते थे। नागपुर के रोड पर नींद लग जाती थी। जैसे ही मध्यप्रदेश लगता था, नींद खुल जाती थी।
2024 तक अमेरिका के बराबर रोड नेटवर्क होगा

आज मध्यप्रदेश का नेशनल हाईवे का रोड नेटवर्क काफी अच्छा हो रहा है। हम करीब 3 लाख करोड़ रुपए के कार्य 2024 पूरा होने तक समाप्त करेंगे या शुरू करेंगे। मैं आप सबको ये विश्वास दिलाना चाहता हूं कि 2024 जब समाप्त होगा तो मध्यप्रदेश का नेशनल हाईवे का रोड नेटवर्क अमेरिका के बराबर होगा।
उज्जैन में महाकाल मंदिर तक रोप वे का टेंडर जल्द

अब हम रोप वे, केबल कार पर काम कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में 7234 करोड़ की लागत से 27 रोप वे निर्माण करने का निर्णय किया है। उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक 171 करोड़ की लागत से करीब 2 किलोमीटर लंबे रोप वे का टेंडर फरवरी में निकल जाएगा।
भोपाल में झील के ऊपर रोप वे, केबल कार चल सकती है

मेरा अनुरोध है, भोपाल झीलों का शहर है। झील के ऊपर रोप वे, केबल कार, स्काई बस चल सकती है। आप जरूर इसके बारे में प्रस्ताव भेजिए। हम इसके लिए जरूर मदद करेंगे। हम 50 हजार करोड़ के ग्रीन एक्सप्रेस हाईवे मध्यप्रदेश में बना रहे हैं।
इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी वर्चुअल जुड़े हैं।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सीएम डॉ. मोहन यादव को भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत किया। इससे पहले सीएम ने गडकरी को रामदरबार भेंट किया।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सीएम डॉ. मोहन यादव को भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत किया। इससे पहले सीएम ने गडकरी को रामदरबार भेंट किया।
इससे पहले गडकरी ने जबलपुर के वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में 2,327 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। जबलपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, विकास के लिए चार चीजें जरूरी हैं। मोटर, पावर, ट्रांसपोर्ट और कम्यूनिकेशन। अमेरिका धनवान है, इसके कारण वहां के रास्ते अच्छे नहीं हुए, बल्कि वहां के रास्ते अच्छे हैं इसलिए अमेरिका धनवान है। हम सड़कें इसीलिए बना रहे हैं। इससे टूरिज्म बढ़ेगा और व्यापार बढ़ेगा। अच्छी रोड और रिसॉर्ट से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। इससे प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ेगी।

Chania