Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म
मंदसौर। गांधी सागर क्षेत्र में शासकीय स्कूल के नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इसमेें 42 घायल हो गए। जिन्हें भानपुरा अस्पताल लाया गया। जहां से चार को झालावाड़ रेफर किया गया। नीमच जिले के मनासा से ग्राम चौकड़ी से नौवीं और दसवीं के छात्रों को विद्यालय प्रबंधन पिकनिक मनाने के लिए गांधी सागर लाया था। ट्रैक्टर ट्रॉली में कुल 61 विद्यार्थी सवार थे।
इस तरह हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम चौकड़ी तहसील मनासा जिला नीमच के शासकीय हाई स्कूल के कक्षा 9वीं व दसवीं के 61 छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रकाश धाकड़, शिक्षक गोपाल मालवीय, विनोद धाकड़, प्रकाश बडेरा एवं शिक्षिका सुनीता मालवीय विद्यालय की फेयरवेल पिकनिक पार्टी मनाने के लिए ट्रैक्टर ट्राली से गांधीसागर डेम क्षेत्र में लाये थे। गांधीसागर डैम के रामपुरा साइट पश्चिम क्षेत्र के बैरियर मंदिर के समीप भोजन बन रहा था। इस दौरान सभी 61 छात्र-छात्राएं ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर एवं शिक्षक गण बाइक पर सवार होकर डेम क्षेत्र की तरफ घाट सेक्सन से उतर रहे थे। दो पर करीब 2:30 बजे घाट सेक्सन के तीसरे घुमावदार मोड़ पर ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो जाने से विद्यार्थियों से भरी ट्राली पलट गई। ट्राली में सवार विद्यार्थी घटना में घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर गांधीसागर पुलिस मौके पर पहुंची एवं एक निजी विद्यालय की बस से घायल छात्र-छात्राओं को गांधीसागर नंबर 3 डिस्पेंसरी एवं भानपुरा शासकीय चिकित्सालय भानपुरा पहुंचाया गया।
चार को किया झालावाड़ रेफर

भानपुरा शासकीय चिकित्सालय में करीब 42 छात्र छात्रों को लाया गया। शासकीय चिकित्सालय भानपुरा में प्रदेश सभी चिकित्सकों ने पूरी तत्परता से स्थिति को संभालते हुए घायल विद्यार्थियों का उपचार शुरू किया। उपचार के दौरान निकिता 15 वर्ष, हिमांशु 15 वर्ष, वर्षा 14 वर्ष, अरविंद 15 वर्ष का प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रेफर किया गया। बाकी विद्यार्थियों का उपचार शाम तक भानपुरा शासकीय चिकित्सालय में हुआ। उपचार के बाद प्रशासन ने व्यवस्था कर सभी विद्यार्थियों को बस से भिजवाया। ट्रैक्टर ट्राली में सवार अधिकांश विद्यार्थियों को चोटे आई गनीमत रही की कोई गंभीर निर्मित नहीं हुई। घटना के बाद गांधीसागर डिस्पेंसरी में उपचार के दौरान दो शिक्षक एवं भानपुरा शासकीय चिकित्सालय में विद्यार्थियों के उपचार के दौरान एक शिक्षिका एवं दो शिक्षक उपस्थित थे। जिनमें से दो शिक्षक रेफर किए गए विद्यार्थियों के साथ झालावाड़ के लिए निकल गए।
शिक्षिका ने बात करने से किया इंकार, प्राचार्य ने यह कहा

शासकीय चिकित्सालय भानपुरा में उपस्थित शिक्षिका सुनीता मालवीय जो विद्यालय में लैब असिस्टेंट के पद पर हैं। घटना के संबंध में जानकारी लेने पर एवं नियम विरुद्ध ट्रैक्टर ट्राली में विद्यार्थियों को लाने की बात करने पर इन्होंने अपने आप को घबराहट होने की बात कह कर टाल दिया। घटना के संबंध में विद्यालय के प्राचार्य दिनेश कारपेंटर से प्रतिनिधि द्वारा मोबाइल पर बात की जाने पर इन्होंने बताया कि मैं बोर्ड के पेपर लेने के लिए नीमच में हूं। इसके चलते प्रभारी प्राचार्य का दायित्व शिक्षक प्रकाश धाकड़ के पास है। पिकनिक पार्टी को लेकर मुझे किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है। घटना के बाद मुझे मालूम हुआ। इन्होंने कहा कि ट्रैक्टर ट्राली में विद्यार्थियों को ले जाना नियम विरुद्ध होने के साथी बड़ी लापरवाही है।
यह पहुंचे मौके पर

घटना की जानकारी मिलने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गरोठ रविंद्र परमार, एडिशनल एसपी हेमलता कुरील, एसडीओ पुलिस राजाराम धाकड़, नायब तहसीलदार भीमसिंह खराड़ी, भानपुरा थाना का पुलिस स्टाफ शासकीय चिकित्सालय भानपुरा पहुंचे। उपस्थित अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं के उपचार की संपूर्ण जानकारी लेने के साथ अन्य व्यवस्थाओं के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया। इस दौरान शासकीय चिकित्सालय भानपुरा परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। शासकीय चिकित्सालय में विधायक चन्दरसिंह सिसोदिया, पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़, जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर रावत, अनिल राठौर, मनोज मन्नू वाधवा, अभिषेक मंदलिया,अशोक गोखरू, संतोष पाटीदार, महेंद्र वाधवा, रामसिंह चौहान, शीतल भूटानी, दिनेश वाधवा शहीद नगर के कई समाजसेवियों ने घायल विद्यार्थियों के हाल-चाल जाने। नगर के समाजसेवियों ने घायल विद्यार्थियों के लिए पानी चाय बिस्किट फल आदि जिसे जो भी बना व्यवस्थाएं की।
इनका कहना

दुर्घटना में घायल 40 विद्यार्थियों को शासकीय चिकित्सालय भानपुरा लाया गया था। जिसमें से चार विद्यार्थियों को रेफर किया गया है। सभी की स्थिति ठीक है। भानपुरा एवं गांधीसागर में विद्यार्थियों को उपचार के बाद बस के माध्यम से उनके गंतव्य तक भेजा गया है। विद्यार्थियों को ट्रैक्टर ट्राली में पिकनिक के लिए लाना गंभीर लापरवाही है। घटना को लेकर मानसा प्रशासन से लगातार संपर्क में है। पूरी स्थिति से मानसा प्रशासन को अवगत कराया गया है।
रवींद्र परमार, अनुविभागीय अधिकारी, गरोठ

Chania