Monday, May 6th, 2024 Login Here
उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता
नीमच में समाजसेवी और भादवा माता मंदिर के जीर्णोद्धारक
अशोक अरोरा गंगानगर पर जानलेवा हमला हुआ है जिसमें वे बाल-बाल बच गऐ।  घटना में एक की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गऐ। घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की है। बताया जा रहा है कि रोज की तरह अशोक अरोरा अपने ऑफिस से कार में सवार होकर घर की ओर आ रहे थे। तभी लायंस पार्क के पास सामने से आर रही कार के ड्राइवर ने उनकी कार पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक हमलावर घायल होकर गिर गया। दो अन्य आरोपी भाग गए।
घटना के तत्काल बाद एसपी अमित तोलानी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके से हमले के बाद खाली गोली के खोलों को जप्त किया, बताया जा रहा है कि करीब सात राउण्ड फायरिंग हुई है जिसमें एक हमलावर की मौत भी हो गई तथा एक और हमलावर को पुलिस द्वारा राउण्ड अप किए जाने की खबर है।

कार में दो हमलावर थे, पहचान में जुटी पुलिस

एसपी अमित कुमार सोलानी ने बताया कि कार में दो हमलावर थे। इनमें से एक की मौत हो गई। इनकी पहचान की जा रही है। पुलिस की तीन टीमें इस घटना की जांच में जुटी है। पुलिस ये पता करने में जुटी है कि हमलावर कौन थे और उन्होंने हमला क्यों किया।


आरोपी की तलाश में तीन टीमें बनाई: SP
नीमच एसपी अमित कुमार तोलानी ने बताया कि दो गुटों में फायरिंग हुई है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी उम्र करीब 40 से 45 के बीच थी। उसकी शिनाख्त में जुटे है। पता लगा है कि बाहर से दो लोग यहां आए थे। घटना के पीछे क्या कारण है जांच की जा रही हैं। एक आरोपी फरार है। उसकी सर्चिंग के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं।
Chania