Thursday, May 2nd, 2024 Login Here
नीमच। नीमच शहर के बघाना थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले हनुमान नगर में रविवार शाम को एक 24 वर्षीय नव विवाहिता मुस्कान पति समील मंसूरी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली थी। जिसके शव का सोमवार को नीमच जिला चिकित्सालय में परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम किया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं नव विवाहिता की मौत पर परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।
दरअसल मृतिका मुस्कान की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व गांव पिपलिया बाग निवासी सलीम के साथ हुई थी। सलीम अपनी पत्नी मुस्कान के साथ बघाना के हनुमान नगर में रह रहा था। जहां पर मुस्कान की संदिग्ध परिस्थितियों मे लाश मिली है।बताया जा रहा है कि मृतका के गले में दुपट्टे से फंदा लगा हुआ था और शव बेड पर पड़ा था। जिस पर मृतका के पिता ने पति और सुसराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। खास बात यह है कि मृतिका का पति सलीम पहले से ही शादीशुदा था।मुस्कान उसकी दूसरी पत्नी थी। परिजनों का आरोप है कि अक्सर सलीम की पहली पत्नी और मृतका मुस्कान के बीच विवाद होता रहता था। फिलहाल मृतका के पिता राशिद की शिकायत पर मर्ग कायम कर जान शुरू कर दिया।