Thursday, May 2nd, 2024 Login Here
मनासा। जिला अस्पताल में सोमवार को दो अलग-अलग घटनाओं में उपचाररत युवकों की मौत हो गई। मनासा मोरवन मार्ग पर सडक़ हादसे में शिवपुरिया निवासी 42 वर्षीय युवक मौत हो गई। वहीं, 32 वर्षीय युवक की जहरीले पदार्थ के सेवन से जान चली गई।
हनुमंतिया गांव निवासी 32 वर्षीय युवक पंकज पिता रतनलाल धाकड़ ने रविवार रात को अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे परिजन पहले जावद शासकीय अस्पताल ले गए। जहां से उसे जिला चिकित्सालय रैफर किया गया था। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सोमवार को परिजनों की मौजूदगी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।दरअसल गांव शिवपुरिया निवासी मृतक रोड़ीलाल पिता दीपा बंजारा अपने रिश्तेदारी में विवाह समारोह में मायरा के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान मनासा मोरवन मार्ग पर वह वाहन से उतर कर लघु शंका के लिए रोड क्रॉस करते समय उसे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे पहले मोरवन के शासकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे नीमच जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान रोड़ीलाल की मौत हो गई। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया।