Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म
नीमच1 जिले की मनासा कृषि उपज मंडी में गुरुवार को उस समय हंगामा हो गया, जब लहसुन उपज की नीलामी के दौरान व्यापारियों ने नीलाम बोली में लहसुन के दाम कम लगाए। इससे आक्रोशित किसानों ने हंगामा कर दिया और मंडी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामा की जानकारी मिलते ही कृषि उपज मंडी के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। साथ ही मनासा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। जहां किसानों से चर्चा कर मामले को शांत किया गया और नीलामी में हुए व्यवधान को दूर करते हुए नीलामी चालू करवाई गई।
दरअसल, किसानों का कहना था कि गत दिनों की तुलना में आज नीलामी में लहसुन का काफी कम दाम व्यापारियों द्वारा लगाया गया। जबकि जिले व आसपास के अन्य जिलों की कृषि उपज मंडी में लहसुन का दाम काफी अच्छा दिया जा रहा है। वहां आज 20 से 22 हजार रुपए प्रति क्विंटल लहसुन का दम दिया जा रहा है। जबकि मनासा कृषि उपज मंडी में आज व्यापारियों ने 3 से ₹8000 तक का दाम दिया जा रहा है। काफी देर हंगामा होता रहा। जिसके कारण चलते मंडी में अफरा तफरी का माहौल भी देखने को मिला, साथ ही समझा इसके बाद किसान शांत हुए और फिर से नीलामी शुरू हो सकी।
बताया जा रहा है कि लहसुन की बंपर आवक और दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन की वजह से बॉर्डर सील होने और माल की सप्लाई प्रभावित होने के कारण दामो मे गिरावट आई है।
वहीं इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आक्रोशित किसान मंडी ऑफिस की तरफ भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें एक मंडी कर्मचारी व्यापारी को सुरक्षित ले जाता दिखाई दे रहा है। वीडियो में किसान नारेबाजी करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। मंडी प्रशासन और पुलिस के अधिकारी उन्हें समझे देश से भी नजर आ रहे हैं।

Chania