Monday, May 6th, 2024 Login Here
बड़े बालाजी मंदिर पर आयोजित विशाल भण्डारें में लगी भक्तों भीड़ ट्रैक्टर-ट्राली से सवा लाख का डोडाचूरा बरामद लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, थाने लाने से पहले ही एक गाड़ी से कूदकर भागा पिपलिया रेलवे स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय में उदयपुर जाने के लिए रुके प्रतापगढ़ के आदिवासी मजदूरी युवक को कथित पुलिस वालों ने पीटा, महिलाओं को समृध्द बनाने का काम मोदी सरकार ने किया नगर की कानून व्यवस्था कायम नही तो वोट नही उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार
चहूं और छाएगा उल्लास, भक्ति से सजेंगे शिवालय
मंदसौर।
  शिव और जड़ से चैतन्य होने का पर्व महाशिवरात्रि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष में चतुर्दशी 8 मार्च शुक्रवार को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन भगवान भोलेनाथ का प्राकट्य हुआ था। अतः सनातन में इस दिन शिव मंत्र जप, हवन, अभिषेक, हवन का बड़ा महत्व है।
महाशिवरात्रि पर्व को चार प्रहर में करने का विधान है। इसमें भी रात्रि के आठवें मुहूर्त का अधिक महत्व है। महाशिवरात्रि को रात्रि में पूजा करने का विधान है। रात्रि के इन 4 पहरों में अगर पूजा की जाए तो भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते है। महाशिवरात्रि पर मंत्र और पाठ, शिव पुराण का पाठ और महामृत्युंजय मंत्र या शिव के पंचाक्षर मंत्र ऊं नमः शिवाय का जाप इस दिन करना चाहिए।
विशिष्ट और विलक्षण आयोजन होंगे

 शिव की नगरी दशपुर में महाशिवरात्रि पर्व पर ईश्वर भगवान से पशुपतिनाथ मंदिर में प्रति वर्ष की तुलना में विशिष्ट और विलक्षण आयोजन होने जा रहे हैं प्रातः काल ब्रह्म मुहूर्त से भगवान पशुपतिनाथ के दर्शनों का क्रम प्रातः ब्रह्म मुहूर्त से आरंभ होगा। दिन भर दर्शनार्थियों का आवागमन होगा । सायंकाल मंदिर परिसर में भव्य आतिशबाजी की जाएगी तत्पश्चात सभागार में शास्त्रीय भक्ति संगीत के संस्कृति विभाग के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कलाकार भगवान शिव की संगीतमय आराधना करेंगे। महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष में पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में विविध आयोजन भी होंगे।संध्या कालीन आरती मंडल द्वारा जहां ठंडाई प्रसादी का वितरण किया जाएगा तो श्री कृष्ण कामधेनु समिति की ओर से भी खिचड़ी प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
शिवालयों में उत्साह से मनेगा पर्व

नगर के अन्य शिवालयों में भी महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा शहर क्षेत्र स्थित प्राचीन एवं चमत्कारिक शिवालय श्री जागेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही विशेष पूजा अर्चना अभिषेक के आयोजन आरंभ हो जाएंगे सायंकाल शास्त्रीय भक्ति संगीत का कार्यक्रम यहां होगा।और रात्रि की महाशिवरात्रि पर्व की चारों पहर की आरती भी की जाएगी।इसी प्रकार श्री विश्वपति शिवालय गांधी चौराहा, नीलकंठ महादेव स्टेशन, अमलेश्वर महादेव अफीम गोदाम, हाटकेश्वर महादेव नरसिंहपुरा,भूरिया महादेव मंदिर जीवागंज  एवं मेघदूत नगर बड़केश्वर महादेव मंदिर जगतपुरा, घुमटेश्वर महादेव मंदिर खानपुरा, भूतेश्वर महादेव मंदिर पुरानी सब्जी मंडी,ब्रह्मणेश्वर महादेव कागदीपुरा, गुप्तानन्द आश्रम आदि मंदिरों में भी  महाशिवरात्रि पर्व पर विविध धार्मिक आयोजनों के साथ ही रात्रि जागरण और अन्य भक्ति संगीत के कार्यक्रम संपन्न होंगे।
कृष्ण कामधेनु संस्था द्वारा खिचडी का वितरण होगा

श्री कृष्ण कामधेनु सामाजिक एवं धार्मिक लोक न्यास के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व पर आज दिनांक 8 मार्च, शुक्रवार को भूतभावन भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में 51 क्विंटल फरियाली खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया जाएगा।संस्था द्वारा महाशिवरात्रि पर आज प्रातः 11 बजे राजभोग दर्शन के बाद भगवान पशुपतिनाथ को फरियाली खिचड़ी का नैवेद्य लगाया जाएगा तत्पश्चात् श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण होगा।
द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में हुई हल्दी रस्म

महिला भक्त मित्र मंडल स्नेह नगर मन्दसौर के द्वारा शिव महोत्सव के पावन पर्व को पांच दिन से मनाया जा रहा है। जिसके तहत भगवान शिव-पार्वती विवाह के रस्मों के तहत महिलाओं ने हल्दी रस्म का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर भगवान शिव को हल्दी लगाई। साथ ही महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर महिला संगीत का आयोजन भी रखा गया।
आज 8 मार्च 2024 शुक्रवार को प्रातः 6.30 महादेव की पूजा अर्चना कर अभिषेक  होगा उसके बाद पुनः दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच मे सामूहिक अभिषेक होगा। शाम को 5 से 7 में श्रृंगार कर 7.30  बजे महाआरती व ठीक उसके बाद आम उपस्थित भक्त लोगों के लिए 251 लीटर दूध की ठंडाई व 151 किलो साबुदाने की खिचड़ी वितरण की जाएगी ।
जागेश्वर महादेव में शास्त्रीय संगीत के स्वर गूंजेगे

नीम चौक स्थित नगर के अत्यन्त प्राचीन एवं चमत्कारी शिवालय जागेश्वर महादेव मंदिर में परम्परानुसार 8 मार्च को रात्रि 10 बजे से आमंत्रित संगीत कलाकारों द्वारा रात्रि पर्यन्त भारतीय शास्त्रीय तथा सुगम संगीत की मधुर स्वर लहरियों से भगवान जागेश्वर का महाभिषेक होगा।
उक्त जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता बंशीलाल टांक ने बताया कि 18 मार्च को प्रातः 4 बजे से भगवान जागेश्वर का शिव भक्तों द्वारा पंचामृत से अभिषेक पूजन प्रारंभ हो जायेगा जो दिन भर जारी रहेगा। संध्या को भगवान जागेश्वर का नयनाभिराम श्रृंगार होकर प्रथम महाआरती रात्रि 8 बजे, द्वितीय महाआरती मध्य रात्रि 12 बजे, तृतीय महाआरती 9 मार्च को ब्रह्ममुहूर्त में 3 बजे तथा अन्तिम मंगला आरती प्रातः 6 बजे होगी।
आर्य समाज में मनेगा महाशिवरात्रि पर्व

आर्य समाज मंदसौर के अध्यक्ष मधुसुदन आर्य द्वारा बताया गया कि आज दिनांक 8 मार्च 2024, शुक्रवार को प्रातः 9 से 11 बजे तक आर्य समाज मंदसौर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया जायेगा। इस दौरान यज्ञ, हवन, पूजन, भजनोें का कार्यक्रम एवं प्रसाद वितरण
भूतेश्वर महादेव मंदिर पर विघुत सज्ज

पुरानी सब्जी मंडी घंटाघर स्थित अति प्राचीन एवं  चमत्कारी श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में आज 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर को विद्युत साज-सज्जा एवं पुष्पों से सजाया गया है। भगवान भूतेश्वर महादेव के दर्शन हेतु पुरुष एवं महिलाओं की अलग-अलग कतार लगाने की व्यवस्था की गयी है।
ट्रस्ट अध्यक्ष उषाबेन पटेल, उपाध्यक्ष गोपाल गुरू, सचिव ओमप्रकाश गुप्ता, सहसचिव  किशनलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष राजमल पालीवाल, सदस्य विक्रम विद्यार्थी, सुरेन्द्र कुमार बंदूकवाला, सुरेश कोठारी ने बताया गया की आज महाशिवरात्रि पर्व पर सायं 7 बजे महाआरती एवं प्रसादी वितरण होगा । रात्रि को मंदिर में भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा।सूर्याेदय के साथ श्री भूतेश्वर महादेव का अभिषेक प्रारंभ होगा। तथा रात्रि पहर पं. श्री गोपालकृष्ण त्रिपाठी द्वारा वेद मंत्रों के साथ भगवान भोलेनाथ का अभिषेक पाठ किया जाएगा।

Chania