Friday, May 3rd, 2024 Login Here
मनासा। नीमच जिले की मनासा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव खजुरी की नई आबादी स्थित घाटी पर सोमवार को एक सडक़ हादसा हो गया। यहां स्कूली बच्चों से भरा टैंपो पलट गया।
इस दुर्घटना में 9 स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने निजी वाहनों से 108 एम्बुलेंस की मदद से मनासा के शासकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां सभी घायलों का इलाज किया गया।बताया जा रहा है कि लोडिंग टैंपो में करीब दर्जन भर से अधिक बच्चे सवार गांव खजुरी के पास स्थित गांव आंकली सोजावस से शासकीय हाईस्कूल खजुरी में कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा देने आए थे।जब वे परीक्षा खत्म होने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। तब खजुरी नई आबादी के समीप स्थित घाटी पर टैंपो पलटी खा गया। इस हादसे में 9 बच्चों को चोट आई है।वहीं घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर पहुंचे। घायल बच्चों का हाल-चाल जाना व अधिकारियों को उचित इलाज के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कुल 12 बच्चे घायल है जिनमें 9 को गंभीर चोटें आई हैं।कुछ बच्चों के हाथ पैर और सर में चोट है। कुछ बच्चों के हाथ और पैर भी फ्रैक्चर हुए हैं। फिलहाल सभी बच्चों का मनासा के शासकीय चिकित्सालय में इलाज जारी है।