Monday, May 6th, 2024 Login Here
उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता
नई दिल्ली। आम चुनाव 2024 और राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए चुनाव आयोग शनिवार 16 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। यह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में दोपहर 3 बजे से होगी। इसे चुनाव आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
कयास लगाए जा रहे हैं कि 543 सीटों के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव 7 या 8 फेज में हो सकते हैं। इसके साथ ही ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भी होगा। इसके साथ ही पूरे देश में आचार संहिता भी लागू हो जाएगी।
एक दिन पहले ही दो चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू की नियुक्ति गई है। दोनों ने शुक्रवार 15 मार्च को पदभार संभाला है। इसके बाद चुनाव आयुक्त राजीव कुमार समेत तीनों अधिकारियों ने चुनाव कार्यक्रम को लेकर बैठक की थी।
आचार संहिता लगने से पूर्व पोस्टर हटाने की कार्रवाहीं शुरू
नियम विरू़द्ध लगे फ्लेक्स पर अभी भी मेहरबानी

मंदसौर। आज या कल से आचार संहिता लग जाएगी। इसके पहले ही नगरपालिका ने बैनर पोस्टर हटाने की कार्रवाई शुरु कर दी। हालांकि नियम विरुद्ध लगे या नियम विरुद्ध होने के बाद भी अनुमति देकर लगे फ्लेक्स पर नगरपालिका मेहरबान नजर आ रही है। शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स आचार संहिता पर भारी पड़ते हैं। सबसेे महत्वपूर्ण बात यह है कि अनुमति दो सौ की भी नहीं है। जबकि शहर में पांच सौ से अधिक होर्डिंग्स लगे हुए है। इसके अलावा जिनको अनुमति दी गई है। उन्हें भी नियम कायदे ताक पर रखकर दी गई है। क्योंकि फ्लेक्स लगाने की अनुुमति दिए जाने के लिए कई नियम भी है। जिन्हें दरकिनार किया गया है। इस तरह से आचार संहिता का यह फ्लेक्स उल्लंघन कर रहे हैं।
मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन

कुछ समय पहले होईकोर्ट में लगाई गई जनहित याचिका में नियमों का हवाला दिया गया था। सडक़ किनारे भवनों, फुटपॉथ, खंभों पर लगे होर्डिंग से राहगीरों का ध्यान भंग होने के साथ ही यह मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 16(4) का उल्लंघन भी है। नियमों का उल्लंघन करते हुए ऐसे व्यस्ततम मार्गाे पर भी होर्डिंग की अनुमति दी गई है। जिससे वाहन चालकों का ध्यान भटक रहा है। कई बार दुर्घटना का कारण भी बनते हैं। खासकर व्यस्ततम मार्गों पर ज्यादा ऊपर और ज्यादा नीचे लगे होर्डिंग दुर्घटना को निमंत्रण दे रहे हैं।

Chania