Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म
नीमच।'कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के सिर पर नारियल लगने के कारण ब्रेन में सूजन आ गई है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। सोमवार को खुद पंडित प्रदीप मिश्रा ने इसका खुलासा किया।
उन्होंने कहा- '29 मार्च को आष्टा में महादेव होली खेली गई थी। इस दौरान गुलाल की जगह कोई नारियल फेंका गया। जिसके कारण ब्रेन में थोड़ी दिक्कत आ गई। अंदर की तरफ चोट लगने के कारण ब्रेन में सूजन हो गई है। डॉक्टरों ने कहा है कि दिमाग पर ज्यादा जोर नहीं देना है। जब तक डॉक्टर परमिशन नहीं देते हम कथा नहीं कर सकते।'
पंडित प्रदीप मिश्रा सोमवार को नीमच के मनासा में शिवमहापुराण कथा करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर कथा निरस्त कर दी।
अस्पताल से छुट्टी करवा कर मैं आपके बीच आया
पंडित मिश्रा ने कहा- आप हमारे दीदी हो, आप हमारे जीजा हो, भाई के दर्द को आप लोग जानते हैं। आप सब लोग यहां पहुंचे। आप सब लोगों को कष्ट हुआ। केवल वचन को निभाना था, इसलिए अस्पताल से छुट्‌टी करवा कर मैं आप लोगों के बीच में आया हूं। उन्होंने कहा कि अगले साल विठलेश सेवा समिति कथा करने के लिए मनासा आएगी। उन्होंने कहा कि हमको थोड़ा बहुत भी अच्छा लगता है, तब ही आगे की कथाएं करेंगे, नहीं तो जो कथाएं आगे भी होने वाली थी वो कैंसिल हो जाएंगी।
मायूस होकर लौटे लोग, कई महिलाएं रोने लगी
मनासा में 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक कथा का आयोजन होना था। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। 31 मार्च रविवार को शहर में कलश यात्रा भी निकाली गई थी। कथा सुनने पहले ही दिन करीब 50 हजार लोग कथा पंडाल पहुंचे थे। लेकिन पंडित प्रदीप मिश्रा के कथा निरस्त करने की घोषणा के बाद वे मायूस होकर लौटे। कुछ महिलाओं की आंखों में आंसू आ गए और वे रोने लगीं।
बड़ी संख्या में कथा सुनने आए लोगों के चलते सड़कों पर जाम के हालात भी बन गए। पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के लिए सड़कों पर मशक्कत करती नजर आई।
व्यवस्थाओं को लेकर भी बनी असमंजस की स्थिति
शुरुआत से ही कथा के आयोजन को लेकर असमंजस की स्थिति रही। पहले प्रशासन ने 11 बिंदुओं पर कथा की अनुमति दी थी। लेकिन आयोजन के कुछ दिन पूर्व तक भी व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं होने पर प्रशासन ने अनुमति को निरस्त कर दिया था। इसके बाद शहर के सामाजिक संगठन, राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से चर्चा की। स्थानीय विधायक ने मुख्यमंत्री तक को अनुमति दिए जाने के संबंध में पत्र लिखा था। जिसके बाद प्रशासन ने कथा की अनुमति दी थी।

Chania