Monday, May 6th, 2024 Login Here
उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता
दो आरोपी गिरफ्तार, रास्ते में मिला था मृतक का शव, पुलिस ने सुलझाया हत्याकांड
मंदसौर।
नाहरगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम रायसिंह पिपलिया से हिंगोरिया बड़ा रास्ते पर मिले शव के मामले में पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है। अवैध संबंधों की शंका  हत्या का कारण बनी। आरोपी अपनी पत्नी और मृतक के बेटे के बीच अवैध संबंधों को लेकर शंका करता था। इसी बात को लेकर पहले भी विवाद हो चुका था। अब एक अन्य के साथ मिलकर पिता को मौत के घाट उतार दिया गया।
पुलिस ने बताया कि तीस मार्च रायसिंह पिपलिया और हिंगोरिया बड़ा के बीच एक शव मिला। जिसकी शिनाख्त शांतीलाल पिता चेनराम के रूप में हुई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जंाच शुरु की। पीएम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया। इस मामले में गोविंद पिता सुरेशचन्द सुर्यवंशी व धर्मेन्द्रसिंह पिता रामसिंह राजपुत निवासीगण ग्राम रायसिंह पिपलिया को गिरफ्तार किया गया है।
जांच पड़ताल में सामने आई सच

पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल में हत्या का कारण सामने आया। मृतक के पुत्र विरेन्द्र सुर्यवंशी व अन्य साक्षियों से पुछताछ कर कथन लिये गए। जिसमें पता चला कि  गोविन्द सुर्यवंशी मृतक के पुत्र विरेन्द्र पर अपनी पत्नी से अवैध संबंधों की शंका करता था। इसी बात को लेकर गोविंद ने पुर्य में विरेन्द्र से झगडा भी किया था जिसे गाँव में ही आपस में समझा दिया था। इसी कारण से गोंविन्द सूर्यवंशी, शान्तीलाल व उसके लडक़े विरेन्द्र से रंजिश रखता था। 29 और 30 मार्च की रात रात में गोविन्द सूर्यवंशी ने अपने साथी धर्मेन्द्रसिंह राजपुत निवासी रायसिंह पिपल्या के साथ मिलकर शान्तीलाल के साथ मारपीट की जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी

दो अप्रैल की रात मुखबिर सुचना पर गरनई फन्टे पर खड़े आरोपीगण गोविंद सुर्यवंशी उम्र 28 वर्ष व धर्मेन्द्र सिंह पिता रामसिंह राजपुत को पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाने पर आए व थाने पर दोनों आरोपीगणों से विस्तृत पुछताछ उपरान्त जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में विवेचना दौरान अन्य संलिप्त और सहयोगी व्यक्तियों की तलाश की जा रही हैं, जिनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Chania