Friday, May 3rd, 2024 Login Here
नीमच। नीमच में शहर के बघाना थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जूना बाजार की रहने वाली एक 50 वर्षीय महिला की बाइक से गिरकर दुर्घटना में मौत हो गई। दरअसल महिला रेखा पति देवी सिंह की तबीयत खराब थी। जिसके बाद वह अपने बेटे के साथ बाइक पर बैठकर जिला अस्पताल इलाज करवाने आ रही थी।बताया जा रहा हैं कि नीमच कृषि उपज मंडी के समीप महिला अचानक से बाइक से असंतुलित होकर निचे गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। तत्काल राहगीरों की मदद से महिला को नीमच जिला चिकित्सालय लाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही शुक्रवार को परिजनों की मौजूदगी में महिला के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।