Tuesday, April 30th, 2024 Login Here
मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म पिकअप की टक्कर से बाइक पर सवार महिला की मौत महाराणा प्रताप बस स्टैंड पर व्यावसायिक परिसर में आगजनी हिन्दू संगठन कार्यकर्ताओं ने रोके गौवंश से भरे 47 ट्रक, 596 गौवंश बरामद, 100 से अधिक आरोपी पुलिस हिरासत में महिला , किसान, युवा, गरीब के लिए काम किया भाजपा की सरकार ने निजी चिकित्सक ने अस्पताल की सोनाग्राफी का जिम्मा लिया फिर भी सेंटर पर लग गया ताला सर्वे में गांधीसागर बांध सुरक्षित लेकिन खाली पड़ी भूमि पर हो गया अतिक्रमण आईपीएल में क्रिकेट की बॉल पर दांव लगाते तीन गिरफ्तार पांच साल बित गऐ अभी भी शिवना ब्रिज अधूरा, दो महिने में अभी भी पूरा होने के आसार नहीं! तेज हवाऐ चलने से तापमान में गिरावट, बारिश और ओले गिरने की चेतावनी भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने किया गांव की चौपाल तक किया जनसम्पर्क पिपलिया कृृषि मंडी में कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर ने की किसानों व व्यापारियों से मुलाकात मोदी सरकार की योजनाओं से संसदीय क्षेत्र रोशन हो रहा लाखों खर्च करने के बाद भी जलकुंभी नहीं हटी, अब नपा कर्मचारियों पर जिम्मा! दो साल से कागजों में उलझे अमृत -2 पर आचार संहिता का साया, छह महिने और करना होंगा इंतजार
पुलिस ने निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया, जांच शुरू, पुलिस कप्तान भी पहुंचे मौके पर
गरोठ निप्र।

 गरोठ थाना क्षेत्र के ग्राम जूनापानी में रात में अपने बाड़े मेें सो रहे अज्ञात लोगों द्वारा एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया गया। इसके बाद जमीन में गड्ढा खोदा गया। जहां उसे गाढ़ दिया गया। सुबह घटना की जानकारी लोगों को मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद एसपी अनुराग सुजानिया भी मौके पर पहुंचे। मामले में पूरी जानकारी लेकर जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इधर जानकारी मिली है कि कोई करीबी ही इस हत्याकांड में शामिल है। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस आज इस मामले में खुलासा कर सकती है।
मिली जानकारी के अनुसार कुशालसिंह पिता कालूसिंह उम्र 45 वर्ष खेत के पास बने बाड़े में सो रहा था। रात में अज्ञात बदमाशों ने उसके सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी। इसके बाद जमीन में गड्ढा खोदकर उसे दफना दिया गया। सिर्फ कालूसिंह के पैर के पंजे वहां नजर आ रहे थे। सुबह लोगों को इस बात की जानकारी लगी।  पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद एसपी अनुराग सुजानिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। शव को पीएम के लिए गरोठ अस्पताल लाया गया। इस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। इधर पुलिस का कहना है कि इस मामले में हत्यारे की तलाश की जा रही है। वहीं जानकारी मिली है कि एक रिश्तेदार को पुलिस ने इस मामले में हिरासत में लिया है। जिस पर पुलिस को संदेह है। संभवतरू पुलिस आज इस मामले में खुलासा कर सकती है।

Chania