Wednesday, May 8th, 2024 Login Here
प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मॉकपोल कराया मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आरक्षक ने बिखेरा आवाज का जादू चंबल में डूबे दूसरे युवक का शव भी नदी से मिला कांग्रेस ने कीचड़ फैलाने का काम किया, मोदी ने कीचड़ में कमल खिलाया मप्र, राजस्थान और गुजरात पुलिस का वांटेड इनामी बदमाश प्रतापगढ़ पुलिस के हत्थे चढा मुफ्त ईलाज, अनाज के साथ ही किसानों को मोदी सरकार दे रहीं सम्मान निधी मजदूरों की ऊंगली पर अमिट स्याहीं का निशान नहीं दिखा तो फेक्ट्री होगी सील सीएम डॉ यादव का आज से दो दिवसीय मनासा, नीमच, मंदसौर, भानपुरा, शामगढ़ में दौरा शिफ्ट में सवार होकर आऐं लूटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार बड़े बालाजी मंदिर पर आयोजित विशाल भण्डारें में लगी भक्तों भीड़ ट्रैक्टर-ट्राली से सवा लाख का डोडाचूरा बरामद लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, थाने लाने से पहले ही एक गाड़ी से कूदकर भागा पिपलिया रेलवे स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय में उदयपुर जाने के लिए रुके प्रतापगढ़ के आदिवासी मजदूरी युवक को कथित पुलिस वालों ने पीटा, महिलाओं को समृध्द बनाने का काम मोदी सरकार ने किया नगर की कानून व्यवस्था कायम नही तो वोट नही
मंदसौर निप्र। मंदसौर नीमच जावरा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में गांव-गांव और चौपाल-चौपाल पंहुच रहा है। जनसंपर्क के दौरान वार्डाे गांव एंव चौपालों पर भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र वितरित करते हुए उसकी जानकारी से मतदाताओं को अवगत करवाया जा रहा है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दस वर्षों से निरंतर जारी जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा कर उसके मिल रहे लाभ बताऐ जा रहे है।
जनसंपर्क के इस क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने मल्हारगढ़ विधानसभा के धुंधड़का मंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष जीवन शर्मा के साथ ग्राम बागिया, बाबरेचा एवं लसुड़ावन, रिण्डा, पालड़ी, ईशाकपुर, राणाखेड़ा एवं सेमलिया काजी में आमजन से संवाद किया । जावरा क्षेत्र के विधायक डॉ राजेन्द्र पांडे ने पिपलोदा मंडल के ग्राम राकोदा, पिडंवासा और धामेडी में जनसंपर्क किया और कहा की भाजपा अपने लक्ष्य की और निरंतर आगे बढ़ रही है। हम हमारी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुंप्ता को भारी मतो से विजय बनाकर देश में फिर एक बार मोदी सरकार बनाने में सफल होगें। इस दौरान डॉ.पांडे ने बूथ क्रमांक 59, 60, 61 एंव 95 पर बूथ समिति की बैठक भी ली।
इसी प्रकार गरोठ विधायक चंदरसिंह सिसौदिया ने गरोठ मंडल के ग्राम बंजारी, जोड़मी, बामणी, लाल का डेरा, भाना का डेरा, बंजारी का खेड़ा, कंथारिया भाजपा पदाधिकारी एंव कार्यकर्ताओं के साथ आमजन से भेंट की।भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सेठिया ने गरोठ विधानसभा के भाजपा पदाधिकारी एंव कार्यकर्ताओं के साथ गरोठ मंडल में प्रातः प्रभात फेरी निकाली और आमजन से भेंट की।भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह राणा ने मंदसौर विधानसभा के मंदसौर नगर दक्षिण मंडल में भाजपा पदाधिकारी एंव कार्यकर्ताओं के साथ आमजन से भेंट की।भाजपा जिला मंत्री मंदसौर विधानसभा के मंदसौर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ईश्वर सिंह पंवार के साथ बादाखेडी, डोराना, खजुरी बडायला, अचेरा, अचेरी, मिर्जापूरा में जनसंपर्क किया ।मंदसौर नगरपालिका अध्यक्ष रमा देवी गुर्जर ने मंदसौर उत्तर मंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद सारस्वत के साथ वार्ड क्रमांक 5 एंव 21 में जनसंपर्क किया ।इसी प्रकार भारतीय जनता युवा मोर्चा सुनिल पटेल के नेतृत्व में नमो युवा चौपाल यात्रा पूरे जिले में सैकड़ों युवा साथियों के साथ निकाली जा रही है। इसी क्रम में आज नमो युवा चौपाल यात्रा सुवासरा विधानसभा के सीतामऊ मंडल नमो युवा चौपाल यात्रा निकाली जिसमें युवाओं से संवाद किया।
इसी प्रकार दिनांक 27 अप्रेल को मेलखेडा मंडल में लोकसभा चुनाव संयोजक देवीलाल धाकड़, पिपल्यामण्डी मंडल में भाजपा प्रत्याशी एंव सांसद सुधीर गुप्ता, दलौदा मंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, शामगढ़ मंडल में विधायक हरदीपसिंह डंग, भैसोदा मंडल में विधायक चन्दरसिंह सिसौदिया, मन्दसौर ग्रामीण मंडल में पूर्व विधायक एंव भाजपा प्रदेश प्रवक्ता यशपालसिंह सिसौदिया,  बूढा मंडल में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कियावत, कयामपुर मंडल में जितेन्द्रसिंह चौहान, सीतामऊ मंडल में गोपाल पटवा, सुवासरा मंडल में सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर,  भानपुरा मंडल में धीरज पाटीदार, गरोठ मंडल में राधेश्याम पाटीदार, खडावदा मंडल में अजय तिवारी उतर मंडल नीमच में भाजपा जिलाध्यक्ष नीमच पवन पाटीदार, दक्षिण मंडल नीमच में विधायक दिलीपसिंह परिहार, कुकडेश्वर मंडल मनासा में माधव मारू, भादवामाता मंडल नीमच में सज्जनसिंह चौहान, दीनदयाल मंडल मनासा में हेमन्त हरित, मुखर्जी मंडल मनासा में विरेन्द्र पाटीदार, मंदसौर नीमच जावरा संसदीय क्षेत्र के दीनदयाल मंडल नीमच में स्वाती चौपडा, मुखर्जी मंडल नीमच में राकेश पप्पु जी जैन, रामपुरा मंडल मनासा में नरेन्द्र मालवीय, जावद मंडल में सुखलाल सेन, मोरवन मंडल में श्याम काबरा, रतनगढ मंडल में अशोक विक्रम सोनी, सिंगोली मंडल में श्रवण पाटीदार सहित भाजपा के जिले में निवासर पदाधिकारी जनसम्पर्क करेंगे। उक्त जानकारी भाजपा लोकसभा मीडिया संयोजक एंव भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी।

Chania