Saturday, May 4th, 2024 Login Here
उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता
मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी श्री गुप्ता का नामांकन दाखिल कराकर जनसभा को संबोधित किया, रोड़ शो में जनता का अभिवादन किया
मंदसौर निप्र
मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन यादव पहली बार मंदसौर आए। भाजपा प्रत्याशी सांसद सुधीर गुप्ता के साथ नामांकन दाखिल करने के बाद गांधी चौराहा पर जनसभा को संबोधित किया। जनसभा के बाद रोड शो किया और पशुपतिनाथ मंदिर में बाबा के दर्शन कर वह मंदसौर से रवाना हुए।  बीजेपी प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के नामांकन में सीएम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निर्धारित समय से 20 मिनट देरी से पहुंचे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा,  सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर और अन्य विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।  
गांधी चौराहे पर आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने  राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा- आप अब केरल में गए हो, ये चुनाव का रिजल्ट बताएगा की, आप पूरी कांग्रेस को अरब सागर में डुबोकर आओगे। मनमोहन सिंह की सरकार पर तंज कसते हुए कहा- मनमोहन सिंह का कांग्रेस की सरकार के साथ तालमेल नहीं बैठती थी। सीएम ने कहा- भगवान पशुपतिनाथ की नगरी में भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के नॉमिनेशन में आया हूं। वे हमारे राष्ट्रीय पदाधिकारी रहे। तीसरी बार उन्होंने सांसद के लिए नॉमिनेशन किया है। एक फिर भाजपा की सरकार केंद्र में बन रही है। मंदसौर नया रिकॉर्ड बनाए, यही हमारी चाह है। डबल इंजन की सरकार यहां विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।
यहां तो फार्म डालो, सर्टिफीकेट ले जाओ

सीएम बनने बाद पहली बार मंदसौर पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि  भाजपा के लिए मंदसौर नीमच संसदीय सीट ऐसी है जहां फार्म डालो और आखिरी दिन जीत का सर्टिफीकेट ले जाओ। जनसंघ के जमाने से ही क्षेत्र के लोगों ने जनसंघ और भाजपा का साथ दिया है। उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य ने शकों को परास्त किया तो मंदसौर के वीरों ने भी हुणों को पराजित कर दुनियाभर में पराक्रम दिखाया। चुनाव हम अपने लिए नहीं, बल्कि देश-प्रदेश के विकास के लिए लड़ रहे हैं। जनसभा में मोहन यादव ने कहा कि भारत माता के चित्र के साथ अब तालमेल बैठता है। चित्र में एक शेर नजर आता है और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। जबकि कांग्रेस की मनमोहनसिंह सरकार के समय यह तालमेल कहीं से कहीं नहीं बैठता था। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान को मुंह की खाने को मजबूर किया। विश्व को संदेश दिया कि आतंकवाद से निपटने के लिए छप्पन इंच का सीना चाहिए।
हमेशा हिंदू-मुस्लिम किया कांग्रेस ने

सीएम ने कहा कि बरसों तक कांग्रेस ने हिंदु मुस्लिम किया। देश में अंग्रेज जो नहीं कर पाए वह कांग्रेस ने किया और पाकिस्तान के रूप में भारत के टुकड़े कर दिए। आतंकवादियों को ओबामाजी से संबोधित कांग्रेस नेता करते रहे। अब नवरात्रि में रामनवमी भी मनी और ईद भी। राम नवमी के दिन बारह बजे भगवान राम ने अपना जन्मदिन अपने घर पर मनाया। सूर्य ने किरणे बिखेरकर उनका तिलक किया। कांग्रेस ने तो हिंदूओं को अपमानित करने का मौका नहीं छोड़ा।
कांग्रेस कहा जाएगी, पता नहीं चलेगा

मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस कहा जाएगी, पता ही नहीं चलेगा। गाय और गीता दुनिया में हमारी पहचान है। हमने गौशाला की राशि डबल कर दी। अमेरिका के राष्ट्रपति हो या अन्य मेहमान अब हम उन्हें गीता भेंट करते हैं। कांग्रेस ने तो सिर्फ भारत को तोडऩे का काम किया है। चंबल का पानी कभी खेतों तक नहीं ला पाए। यह काम भाजपा ने किया है।
संसदीय क्षेत्र में 10 साल में हुए विकास कार्य

आमसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 10 सालों में मंदसौर संसदीय क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास हुये है। अंडरब्रिज, ओवरब्रिज, रेल्वे, मेडिकल कॉलेज, सैनिक स्कुल, एक्सप्रेस वें जैसी हजारो करोड़ की योजनाएं आज संसदीय क्षेत्र में दिखाई दे रही है।
आमसभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कहा की हम सब संकल्पित है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिये गये लक्ष्य 370 प्लस सीटें लाकर हमारे गठबंधन की 400 पार सीटें प्राप्त करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के अनेक संकल्प पूर्ण हुये है। हमें भी मंदसौर संसदीय क्षेत्र में कमल खिलाने का संकल्प लेना है।
रथ में सवार होकर निकले सीएम, रोड़ शो में पूरे रास्ते हुआ स्वागत

गांधी चौराहे पर जनसभा के बाद सीएम का रोड शो प्रारंभ हुआ। रथ में सीएम डॉ यादव सवार हुए, उनके साथ उपमुख्यमंत्री जगदीश देवडा, भाजपा प्रत्याशी और सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता यशपालसिंह सिसोदिया, जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया समेत सभी विधायक गण भी सवार थे। बैण्ड-बाजे, ढोल के साथ सीएम का रोड़ शो गांधी चौराहे से प्रारंभ हुआ। पूरे रास्ते भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत मंच बनाऐ थे, सीएम ने रथ से ही सबका अभिवादन स्वीकार किया ओर जनता पर फुल बरसाऐ। रोड शो बस स्टेण्ड, भारत माता चौराहा, कालीदास मार्ग, घंटाघर, सदर बाजार, मंडी गेट, प्रतापगढ पुलिया होते हुए पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचा जहां सीएम ने राजाधिराज की पूजा-अर्चना की।
इस दौरान भाजपा संभागीय संगठन प्रभारी जीतू जिराती, केबीनेट मंत्री बाबुलाल बंजारा, लोकसभा चुनाव प्रभारी बजरंग पुरोहित एंव लोकसभा चुनाव संयोजक देवीलाल धाकड़, भाजपा जिलाध्यक्ष मंदसौर नानालाल अटोलिया, नीमच भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, रतलाम भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, संसदीय क्षेत्र के विधायकगण ओमप्रकाश सखलेचा, हरदीपसिंह डंग, दिलीपसिंह परिहार, राजेन्द्र पांडे, चन्दरसिंह सिसौदिया, माधव मारू, पूर्व विधायक गण यशपालसिंह सिसौदिया, कैलाश चावला, राधेश्याम पाटीदार, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर, मछुआरा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक बाबुलाल चौहान, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुषमा आर्य,अनिल कियावत, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार, सज्जनसिंह चौहान, नगरपालिका अध्यक्ष मंदसौर रमादेवी गुर्जर, नपा. अध्यक्ष नीमच स्वाती चौपडा सहित संसदीय क्षेत्र के समस्त विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, भाजपा एवं मोर्चे प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गण एंव स्थाई आमंत्रित सदस्य गण उपस्थित थे। आमसभा का संचालन भाजपा जिला महामंत्री मंदसौर गणपत सिंह आंजना ने किया एंव आभार भाजपा जिला महामंत्री नीमच सुखलाल पंवार ने माना।

Chania