Monday, May 6th, 2024 Login Here
उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता
नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के मुखिया मसूद अजहर को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मसूद अजहर जी बोला है। राहुल गांधी के इस बयान पर सियासी घमासान मचना तय है। विरोधी पार्टियां लोकसभा चुनाव में इस मुद्दे को भुना सकती हैं।
दरअसल, राहुल गांधी सोमवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। पुलवामा आतंकी हमले का जिक्र करते हुए वे भाजपा और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर निशाना साध रहे थे। इसी दौरान उन्होंने जैश-ए-मुहम्मद के सरगना को मसूद अजहर जी बोल दिया।
भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर राहुल के इस बयान को शेयर भी किया गया है। भाजपा के ट्विटर लिखा गया है, ' देश के 44 वीर जवानों की शहादत के लिए जिम्मेदार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना के लिए राहुल गांधी के मन में इतना सम्मान'!
पुलवामा आतंकी हमले का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जैश-ए-मुहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। तत्कालीन केंद्र की भाजपा सरकार ने इस आतंकी सरगना को पाकिस्तान के हवाले कर दिया था। वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी इसमें शामिल थे।

Chania