Monday, May 6th, 2024 Login Here
नगर की कानून व्यवस्था कायम नही तो वोट नही उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार
    प्रिंयका का रोड शो राज मोहल्ला से शुरू होकर संजय सेतु पर खत्म होगा
    प्रियंका दोपहर में रतलाम में कांतिलाल भूरिया के लिए एक जनसभा को संबोधित करेंगी

इंदौर. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 13 मई को इंदौर में रोड शो करेंगी। वह राजमोहल्ला से संजय सेतू तक रोड शो करेंगी। वह करीब दो घंटे तक जनता के बीच रहेंगी और कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी के लिए समर्थन जुटाएंगी। दोपहर साढ़े 12 बजे इंदौर आएंगी और यहां से बाबा महाकाल के दर्शन को उज्जैन जाएंगी। इसके बाद रतलाम में जनसभा को संबोधित करने के बाद शाम को इंदौर लौटेंगे, जहां वह 4.30 से 6.30 बजे तक रोड शो करेंगी
मप्र कांग्रेस कमेटी की मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा के अनुसार प्रियंका वाड्रा गांधी का कार्यक्रम तय हो गया है। 13 मई को वे इंदौर आ रही हैं और उनका रोड शो जवाहर मार्ग से निकलेगा। वे राज मोहल्ला से होते हुए संजय सेतू पहुंचेंगी। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के कई मंत्री मौजूद रहेंगे।

ऐसा रहेगा प्रियंका का दौरा
प्रियंका गांधी साढ़े 12 बजे दिल्ली से इंदौर आएंगीं। यहां से वे उज्जैन रवाना होंगी। उज्जैन में सवा 1 बजे वो बाबा महाकाल मंदिर पहुंचेंगी। यहां करीब 20 मिनट तक वे पूजन-अर्चन करेंगी। यहां से वे दो बजे रतलाम के लिए रवाना होंगी, जहां ढाई बजे उन्हें एक जनसभा को संबोधित करना है। करीब एक घंटे तक यहां रहने के बाद वे शाम साढ़े चार बजे रोड शो के लिए इंदौर पहुंचेंगी। दो घंटे तक रोड शो करने के बाद वे रात 8 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

शनिवार को राहुल की मालवा-निमाड़ में तीन सभाएं

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को मालवा निमाड़ में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वे सुबह 11.20 बजे इंदौर पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री कमलनाथ उनकी आगवानी करेंगे। यहां से वे शुजालपुर के लिए रवाना होंगे, जहां एक जनसभा को संबाेधित करेंगे। यहां से वे दोपहर 2.45 बजे धार जिले के अमझेरा पहुंचेंगे और कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगेंगे। इसके बाद वे शाम 4.25 बजे खरगोन पहुंचेंगे। खरगोन में सभा को संबोधित करने के बाद वे इंदौर लौटकर दिल्ली के लौट जाएंगे।

12 मई को प्रधानमंत्री की खंडवा में सभा

12 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खंडवा के छैगांवमाखन में हुंकार भरेंगे। वे यहां भाजपा प्रत्याशी नंदकुमारसिंह चौहान के लिए वोट मांगेंगे। इसके बाद वे शाम साढ़े 6 बजे इंदौर पहुंचेंगे और भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी के पक्ष में माहौल बनाएंगे।
Chania