Monday, May 6th, 2024 Login Here
उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता


    मोदी के बाद राजनाथ, अमित शाह, गडकरी, सदानंद गौड़ा, निर्मला सीतारमण ने शपथ ली
    तीन साल विदेश सचिव रहे एस जयशंकर, पूर्व सीएम निशंक व अर्जुन मुंडा और शिवसेना के अरविंद सावंत कैबिनेट मंत्री बने
    जदयू ने मंत्री पद ठुकराया, नीतीश कुमार ने कहा- सांकेतिक तौर पर सरकार में शामिल होने का कोई मतलब नहीं

 नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी और उनकी कैबिनेट का शपथग्रहण कार्यक्रम शुरू हो चुका है। शाम 7 बजे नरेंद्र दामोदर दास मोदी लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। फिलहाल मोदी मंत्रिमंडल द्वारा शपथ ग्रहण किया जा रहा है। मध्यप्रदेश से नरेंद्र सिंह तोमर, थावरचंद गेहलोत द्वारा कैबिनेट मंंत्री पद की शपथ ली गई है। मोदी कैबिनेट में धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, एस जयशंकर को भी जगह मिली है। मुख्तार अब्बास नकवी, प्रकाश जावड़ेकर को भी राष्ट्रपति द्वारा शपथ दिलाई गई। निर्मला सीतारमण, रविशंकर प्रसाद भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर चुके हैं। डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, प्रह्लाद जोशी, गिरिराज सिंह, अरविंद सावंत द्वारा भी शपथ ग्रहण की गई।

राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, सदानंद गौड़ा द्वारा शुरुआती दौर में शपथ ली जा चुकी है।शपथ ग्रहण के लिए विभिन्न क्षेत्रों की जानी मानी हस्तियां पहुंच चुकी हैं, जिसमें आशा भोसले,रजनीकांत, रामभद्राचार्य, चीफ इलेक्शन कमिश्नर सुनील अरोरा शामिल हैं।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इस बार उनका भी नाम कैबिनेट मंत्री के रूप में सामने आ रहा है।
शपथ ग्रहण से पहले मोदी का कार्यक्रम सुबह 7 बजे से ही शुरू हो गया। प्रधानमंत्री मोदी सुबह से ही महात्मा गांधी और अटल जी की समाधि पहुंचे और यहां श्रद्धांजलि देने के बाद नेशनल वॉर मेमोरियल में शहीदों को नमन किया।
- पश्चिम बंगाल से भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो को एक बार फिर मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल गई है। वे लगातार दूसरी बार आसनसोल से चुनाव जीतें हैं। पिछली बार भारी उद्योग मंंत्रालय के मंत्री रह चुके हैं। वे जाने माने सिंगर रह चुके हैं।

- साध्वी निरंजन ज्योति यूपी के फहेतपुर से बीजेपी सांसद हैं। पिछली सरकार में राज्यमंत्री रहे साध्वी ज्योति को इस बार भी जगह मिल गई है। कुंभ 2019 में महामंडलेश्वर थीं। खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय की जिम्मेदारी थी पिछली सरकार में।

- रामदास अठावले पिछली मोदी सरकार में राज्यमंत्री रहें हैं। इस बार भी उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिल गई है। वे महाराष्ट्र के पंडरपुर से भी सांसद रह चुके हैं। पिछली सरकार में सामाजिक न्याय मंत्री रहे हैं। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हैं। महाराष्ट्र के दलित कद्दावर नेता हैं अठावले

- पुरुषोत्तम रुपाला गुजरात से राज्यसभा सदस्य हैं। उन्हें भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। गुजरात सरकार में भी रुपाला मंत्री रह चुके हैं। मोदी की पहली सरकार में पंचायती राज मंत्री रह चुके हैं। अब तक तीन बार राज्यसभा के लिए चुने जा चुके हैं।

- जी कृष्ण रेड्डी को भी मोदी सरकार में जगह मिली है। वे तेलंगाना के सिकंदराबाद से सांसद हैं। वे विधायक दल के नेता भी रह चुके है। 25 साल पीएम मोदी के साथ अमेरिका यात्रा कर चुके हैं। पहली बार लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद राज्यमंत्री का पद मिला।

- राजसाहब दांडे ने भी राज्यमंत्री की शपथ ली, वे जालना से सांसद हैं।

- कृष्णपाल गुर्जर द्वारा भी राज्यमंत्री पद की शपथ ली गई। उन्होंने इस बार हरियाणा से दूसरी बड़ी जीत हासिल की। 2009 से 2013 तक हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहे। पिचली मोदी सरकार में भी गुर्जर राज्यमंत्री रह चुके हैं।

- पूर्व जनरल वीके सिंह को एक बार फिर मोदी सरकार में जगह मिल गई है। सिंह भारतीय सेना के चीफ रह चुके हैं। सिंह 2014 में बीजेपी में शामिल हुए थे। फिलहाल गाजियाबाद से सांसद हैं। वे पिछली मोदी सरकार में भी राज्यमंत्री रह चुके हैं।

- राजस्थान के बीकानेर से सांसद अर्जुन राम मेघवाल को भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। 2013 में मेघवाल सर्वश्रेष्ठ सांसद रह चुके हैं। वे रिटायर्ड IAS हैं। पिछली सरकार में संसदीय कार्य राज्यमंत्री रह चुके हैं।

- बक्सर से सांसद अश्विनी कुमार चौबे को राज्यमंत्री बनाया गया है। 5 बार बिहार के विधानसभा सदस्य रह चुके हैं। इन्हें पीएम मोदी के जबर्दस्त समर्थकों में माना जाता है।

- फग्गन सिंह कुलस्ते को भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल गई है। मध्यप्रदेश में कुलस्ते बीजेपी के बड़े आदिवासी नेता हैं। पिछली सरकार में स्वास्थ्य राज्यमंत्री भी रह चुके हैं।

- मनसुख मांडविया राज्यमंत्री की शपथ ली। वे छह बार सांसद बन चुके हैं। सडक परिवर्तन राजमार्ग में राज्यमंत्री रहे हैं। इस बार भी उन्हें स्वतंत्र प्रभार दिया गया है।

- हरदीप सिंह पुरी ने भी राज्यमंत्री पद की शपथ ली। वे अमृतसर से इस बार सिंह चुनाव हार चुके है। यूएन में भारत के प्रतिनिधि भी रह चुके हैं। ब्रिटेन और ब्राजील में भारत के राजदूत भी रह चुके हैं पुरी।

- आर के सिंह ने भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह बनाई है। सिंह यूपीए सरकार में केंद्रीय गृह सचिव रह चुके हैं। 1975 बैच के बिहार कैडर के IPS अधिकारी रह चुके हैं।

- किरण रिजिजू को भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल गई है। उन्होनें राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली। अरुणाचल पश्चिम से वे फिर सांसद बने हैं। वे नार्थ ईस्ट में बीजेपी का चेहरा है। वे 2004 में पहली बार संसद पहुंचे थे।

- डॉ. जितेंद्र सिंह को राष्ट्रपति द्वारा राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) की शपथ दिलाई गई। उधरपुर से वे दोबारा सांसद चुने गए। कार्मिक और पूर्वोत्तर विकास के राज्यमंत्री रहे।

- श्रीपद नाइक नार्थ गोवा से सांसद हैं। उन्हें भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल गई है। वे गोवा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पिछली सरकार में आयुष मंत्री रहे हैं।

- राव इंद्रजीत सिंह ने राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ ली। वे पिछली सरकार में भी राज्यमंत्री रह चुके हैं। वे हरियाणा के पूर्व सीएम राव वीरेंद्र सिंह के बेटे हैं।

- संतोष कुमार गंगवार ने भी शपथ ग्रहण की। गंगवार फिलहाल बरेली से सांसद हैं। मोदी के पहले कार्यकाल में वित्त राज्यमंत्री रहे चुके हैं।

- भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह को भी दोबारा मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल गई है। गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने जोधपुर से सीएम अशोक गेहलोत के बेटे को हराया था।

- डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय द्वारा भी शपथ ग्रहण की गई। शिवसेना की तरफ से अरविंद सावंत द्वारा मोदी मंत्रिमंडल में जगह बनाई गई है।

- भाजपा में मुस्लिम समुदाय के बड़े नेता मुख्ताब अब्बास नकवी ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

- पूर्व पेट्रोलियम मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान को मोदी कैबिनेट में दूसरी बार भी जगह मिल गई है। उनके द्वारा कैबिनेट मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली गई।

- राष्ट्रपति द्वारा पीयूष गोयल को भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में पीयूष गोयल के पास कई महत्वपूर्ण विभाग रहे। आखिरी वक्त में वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद उनके द्वारा आखिरी बजट भी पेश किया गया।

- प्रकाश जावड़ेकर ने भी मोदी कैबिनेट में दूसरी बार मंत्री पद की शपथ ली। पिछली बार उन्हें मानव विकास संसाधन मंत्री बनाया गया था। जावड़ेकर फिलहाल मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं।

- डॉ. हर्षवर्धन द्वारा भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली गई। हर्षवर्धन दिल्ली से चार बार विधायक रहे हैं। वर्तमान में चांदनी चौक से दूसरी बार सांसद हैं। पिछली बार मोदी कैबिनेट में केंद्रीय विज्ञान एवं पर्यावरण मंत्री रह चुके हैं।

- अमेठी से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को हराकर सांसद बनी स्मृति ईरानी को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। राष्ट्रपति कोविंद ने उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई।

- अर्जुन मुंडा झारखंड के बड़े आदिवासी नेता हैं। उन्होंने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। झारखंड के मुंडा तीन बार सीएम रह चुके हैं।

- मोदी कैबिनेट में रमेश पोखरियाल निशंक भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर नजर आएंगे। राष्ट्रपति द्वारा उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। निशंक उत्तराखंड के सीएम भी रह चुके हैं।

- पूर्व विदेश सचिव रहे एस जयशंकर ने भी मोदी कैबिनेट में जगह बनाई है। उन्होंने भी पद और गोपनियता की शपथ ली। अमेरिका, चीन सहित कई देशों में भारत के राजदूत रहे हैं।

- थावरचंद गेहलोत ने भी मोदी मंत्रिमंडल में दूसरी बार कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। अनुसूचित जाति का बड़ा चेहरा हैं गेहलोत।

- सिमरत कौर बादल ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। नरेद्र सिंह तोमर भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर चुके हैं।

- रविशंकर प्रसाद ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। रामविलास पासवान ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

- निर्मला सीतारमण ने भी कैबिनेट मंत्री पद की और गोपनीयता की शपथ ली।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां ने भी घर पर टीवी के जरिये नरेंद्र मोदी को पीएम पद की शपथ लेते हुए देखा।

- मोदी मंत्रिमंडल में सदानंद गौड़ा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। गौड़ा जनसंघ के जमाने के अनुभवी और बेदाग छवि वाले नेता हैं।

-अमित शाह और नितिन गडकरी ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

- राजनाथ सिंह के बाद अमित शाह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

- नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद राजनाथ सिंह द्वारा मंत्री पद की शपथ ली गई।

- शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत हो चुकी है। सबसे पहले नरेंंद्र मोदी ने पीएम पद की दूसरी बार शपथ ली।
- शपथ ग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी पहुंच गए हैं। वे पीएम सहित मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे।

- शपथ ग्रहण के पूर्व नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट, कहा देश की सेवा का गौरव मिल रहा है।

- उप राष्ट्रपति वैंकया नायडू भी कार्यक्रम स्थल पहुंच गए हैं। इसके साथ ही पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल भी कार्यक्रम स्थल पर आ चुकी हैं।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला राष्ट्रपति भवन पहुंच गया है। थोड़ी देर में शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत होगी।

- जग्गी वासुदेव, साध्वी ऋतुंभरा, स्वामी अवधेशानंद भी कार्यक्रम स्थल पहुंच चुके हैं।

- राष्ट्रपति भवन के लिए पीएम नरेंद्र मोदी रवाना हो चुके हैं। थोड़ी देर में मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगे। यहां प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

- शपथ ग्रहण समारोह में विदेशी मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला भी जारी है। नेपाल के प्रधानमंत्री, किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सहित अन्य विदेशी गेस्ट भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं।

- समारोह में शामिल होने पहुंची सुषमा स्वराज दर्शक दीर्घा में बैठी हैं।

- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए पहुंच गए हैं। सुषमा स्वराज भी शपथ ग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंच गई हैं।

- शिवसेना अध्यक्ष उद्भव ठाकरे सपरिवार शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंच चुके हैं। वहीं मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री रहे राज्यवर्धन सिंह मंत्री पद की शपथ लेने वाले सांसदों से दूर बैठे दिखाई दिए।

- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शपथग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंच गए हैं।

- जेडीयू की नाराजगी पर नितिश कुमार का बयान सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा है कि जेडीयू सरकार में शामिल नहीं होगी। हालांकि नितिश कुमार भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंच गए हैं।

- शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राजनाथ सिंह भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं।

- नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने राष्ट्रपति भवन पहुंचे।

- सामने आ रही जानकारी के मुताबिक नरेंद्र मोदी के बाद राजनाथ सिंह शपथ लेंगे।

- तीसरी कुर्सी पर बैठे अमित शाह, चौथी कुर्सी पर नितिन गडकरी बैठे। तीसरे नंबर पर शपथ लेंगे अमित शाह, उनके बाद नितिन गडकरी मंत्री पद की शपथ लेंगे।

- थावरचंद गेहलोत, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल, जेपी नड्डा, रामविलास पासवान, अश्विनी चौबे राष्ट्रपति भवन पहुंचे।

- शपथ ग्रहण समारोह में देश-विदेश के मेहमान शामिल होने पहुंचे हैं।

- शपथ ग्रहण के लिए दुनिया और देश की राजनीतिक हस्तियों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री से भी कईं लोगों को निमंत्रण मिला है और इनमें अनुमप खेर के अलावा ओमप्रकाश मेहरा को भी शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया है। मेहरा ने कहा कि इस कार्यक्रम का हिस्सा बनाना खुशी की बात है।
- नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंच गए हैं।
- किर्गिस्तान के राष्ट्रपति भी शपथ ग्रहण में हिस्सा लेने पहुंचे।
- अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल शपथ ग्रहण में शामिल होने पहुंचे। कहा यह खुशी का मौका।
Chania