Friday, April 26th, 2024 Login Here
मंदसौर जनसारंगी।
पाला पढने से मंदसौर जिले में हुई फसल नुकसानी का सर्वे शुरू हो चूका है इसके लिए कलेक्टर मनोज पुष्प ने कृषि विभाग को निर्देशित किया था जिसके बाद विभाग की टीम ने सर्वे प्रारम्भ कर दिया है जिसमें तहसीलदार, नायब तहसीलदार और पटवारी सहित राजस्व अमला जूट गया है।
इस साल का पहला पाला सोमवार-मंगलवार की रात में गिरा जिसमें तापमान 7 डिग्री से भी नीचे आ गया ऐसे में मंदसौर जिले में अफीम सहित सभी फसलों को नुकसान की आंशका जताई जा रहीं है। पाले की स्थिति यह थी कि फसलों पर ओले के आकार की बर्फ जम गई थी जिसके कारण कई जगहों पर तो फसले पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। ऐसे में विधायक यशपालसिंह सिसोदिया ने भी ट्वीट के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान और कृषि मंत्री से तत्काल सर्वे कराए जाने की मांग की थी। इसके बाद आज प्रशासन के मुखिया कलेक्टर श्री पुष्प ने भी नुकसानी का आंकलन करने के निर्देश दिए और तत्काल कृषि विभाग के साथ ही राजस्व अमला काम में जूट गया। टीम जल्द ही सर्वे पूरा कर रिर्पोट कलेक्टर को प्रस्तुत करेगी।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने भी की मांग- शीत लहर के कारण मंदसौर जिले में गिरे पाले से गेहूं, चना सहित अन्य मौसमी फसले प्रभावित हुुई है। किसानो पर प्राकृतिक रूप से आयी आपदा से बुधवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटील ने जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर मनोज पुष्प को अवगत कराते हुये राजस्व विभाग से शीघ्र आंकलन करने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शीत लहर से मंदसौर, मल्हारगढ सहित अन्य तहसीलो में किसान प्रभावित हुए है जिनका आंकलन तत्काल करवाऐ जाने की आवश्यकता है।