Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म

मन्दसौर। नागरिकता संशोधन बिल 2019 लोकसभा व राज्यसभा में पारित होने के पश्चात महामहिम राष्ट­पति महोदय द्वारा भी मंजुरी दे दी है और सम्पुर्ण भारत में ये बिल कानुनी स्वरूप प्राप्त कर चुका है, किन्तु मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ  ने नागरिक संशोधन कानुन को लागु नही करने की बात कही है, इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला मन्दसौर द्वारा प्रदेश महामंत्री  बंशीलाल गुर्जर, सांसद  सुधीर गुप्ता एंव भाजपा जिलाध्यक्ष  राजेन्द्र सुराणा के नेतृत्व में सैकडो कार्यकर्ताओ के साथ राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ए.डी.एम अंकिता प्रजापति को ज्ञापन दिया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर ने कहा की यह नागरिकता संशोधन बिल 2019 सम्पुर्ण भारत में निवासरत शरणार्थीयो के भारत की नागरिकता का मार्ग प्रशस्त करता है, जिन्हे की पाकिस्तान, अफगानिस्तान एंव बंगलादेश में धर्म के आधार पर उत्पीड़ित किया गया है, पिछले कई सालो से इन्है भारतीय नागरिकता देने की मांग हो रही थी, लेकिन कांग्रेस की सरकारो ने वोट बैंक टुटने के भय से इसके लिए कोई कानुन नही बनाया। सांसद  सुधीर गुप्ता ने कहा की सम्पुर्ण भारत के लिए यह ऐतिहासिक निर्णय है की भारत में निवासरत शरणार्थी लाखो परिवारो का सम्मान व सुविधा का जीवन मिल सकेगा। जो अभी तक भारत में ही रह कर नागरिक अधिकारो से वंचित थे। बडे दुख की बात है, मुख्यमंत्री कमलनाथ जी मध्यप्रदेश में इसे नही लागु करने का कह रहे है। मुख्यमंत्री का यह कथन भारत की संप्रभुता, संघीय व्यवस्था और सवैधानिक मर्यादाओ का खुला उल्लघंन है। नागरिकता देने या ना देने का काम भारत सरकार का होता है राज्यो का नही। ज्ञापन का वाचन भाजपा जिलाध्यक्ष  राजेन्द्र सुराणा ने किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री  अजयसिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य   मदनलाल राठौर,  निहालचन्द्र मालवीय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल कियावत, जिला मंत्री हिम्मत डांगी, विनय दुबेला, भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश नामदेव, सह मीडिया प्रभारी व सह कार्यालय मंत्री अंकित सोनी, प्रदेश मोर्चा कार्यसमिति सदस्य नानालाल अटोलिया, तेजपालसिंह शक्तावत, राजु चावला, मोर्चा जिलाध्यक्ष हितेश शुक्ला, भगवानसिंह शक्तावत, धीरज पाटीदार, मो. सादिक (शानु), मण्डल अध्यक्ष अभिषेक मादंलिया, राजेश सेठिया, बलंवतसिंह पंवार, ओमप्रकाश परमार,  भानुप्रताप सिसौदिया, पुलकित पटवा, मुकेश खिमेसरा, दलपत डांगी, दिलीप ग्वाला, नंदकिशोर माली, फतेहसिंह आंजना सहित सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Chania