Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म
दिल्ली से लौटे सभी लोगों की स्क्रीनिंग की गई। दिल्ली से लौटे सभी लोगों की स्क्रीनिंग की गई।
    तब्लीगी जमात में निजामुद्दीन मरकज गए बुरहानपुर के 5 लोग पकड़ में आए

नीमच. नीमच/बुरहानपुर. निजामुद्दीन इलाके में हुए इस्लामिक धार्मिक आयोजन (तब्लीगी जमात मरकज) में शामिल हुए नीमच के 10 और बुरहानपुर के 5 लोगों की तलाश कर ली गई। दिल्ली से आए इन सभी लोगों को क्वारैंटाइन कर इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए। क्षेत्र को सील कर दिया गया है।  
नीमच शहर के घंटाघर के पास छोटी मंडी में हजरत निजामुद्दीन ने आए 10 महिला- पुरुषों को जांच के बाद जिला अस्पताल में क्वारैटाइन किया गया है। सैंपल के लिए स्वास्थ्य टीम सुबह इनके घर पहुंची और परिवार के अन्य लोगों की जांच की। इसके अलावा पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज कर सील कर दिया। वहीं, बुरहानपुर में भी टीम ने पांचों को क्वारैंटाइन हाउस भेज दिया। सैंपल जांच के लिए भेजे और सुबह क्षेत्र को सैनिटाइज किया। बुरहानपुर में जिन्हें क्वारैंटाइन भेजा गया है, इसमें से एक दाे खाैराती बाजार, एक प्रगति नगर, एक नया माेहल्ला और एक डाॅ. जाकिर हुसैन वार्ड का निवासी है। क्वारैंटाइन भेजा गया एक व्यक्ति आयुष डॉक्टर है, जो दिल्ली से लौटने के बाद डॉक्टरों की अस्थाई भर्ती का इंटरव्यू देने पहुंचा था। इनके यदि सैंपल पॉजिटिव आते हैं तो इंटरव्यू लेने वाले डॉक्टरों के साथ ही यहां आए अन्य डॉक्टरों को भी क्वॉरेंटाइन किया जाएगा। टीम ने इनके क्षेत्र में पोस्टर लगा दिए हैं और सील कर दिया है।


Chania