Friday, May 3rd, 2024 Login Here
मुंह में फंस गया ढक्कन, वन विभाग का अमला पहुंचा
मंदसौर। रिहायशी इलाके नयापुरा रोड पर आज एक कब्र बिच्छु को सडक़ पर इधर उधर घूमते हुए देखा गया। उसके मुंह में कोई प्लास्टिक का ढक्कन फंसा होने के कारण वह परेशान था। घबराहट के कारण इधर उधर दौड़ रहा था। इसके बाद लोगों ने उसके मुंह से ढक्कन निकालने का प्रयास किया। साथ ही वन विभाग को भी सूचना दी। वन विभाग से महेश पाटीदार और यातायात पुलिस के प्रआ बालूराम राठौर सहित रहवासियों ने रस्सी के माध्यम से कब्र बिच्छु को पकड़ा। इसके बाद उसके मुंह से ढक्कन निकाला। इसके बाद उसे अन्यत्र जंगल में छोड़ा गया।