Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म

मन्दसौर  जनसारंगी।
 लगातार तीसरे दिन ठंड का ज्यादा असर अधिक दिखाई दिया। सुबह से दोपहर बाद तक कोहरा छाया रहा। दिनभर धूप नहीं निकलने व ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ गई। घरों में भी लोग कंपकंपाते रहे। शहर में जगह-जगह दिनभर लोग अलाव जलाकर बचने का प्रयास करते रहे।
 सुबह से ही शहर सहित जिले में घना कोहरा छाया रहा। सुबह कोहरा इतना घना था कि 50 से 60 फीट दूरी का भी साफ नहीं दिखाई दे रहा था। बादल छाए रहे। इससे देर शाम तक धूप नहीं निकली एवं 10 बजे बाद ठंडी हवा चलने लगी। जिससे दोपहर में भी ठंड का असर तेज रहा। मन्दसौर में नपा ने दोनों बस स्टैंड व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था शुरू की। रविवार को जिले में साढ़े 15 न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ था। जो सोमवार को 14 डिग्री रहा। इसी तरह रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री था जो सोमवार को 19 डिग्री पर आ गया। वैज्ञानिक डॉ मिश्रा ने बताया कि अरब की खाड़ी में नया सिस्टम बना है जिससे बादल बने हैं। यह बादल करीब दो दिन और रहेंगे। कोहरा और अधिक होगा। न्यूनतम तापमान 12 तक पहुंच सकता है। कुछ दिनों बाद उत्तर की तरफ से हवाएं आने पर तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। उत्तर की तरफ से आने वाली हवाओं की गति कम होने से अभी शीतलहर जैसी स्थिति नहीं बन रही है। घने कोहरे व बादलों के चलते सोमवार को दिनभर धूप नहीं नकली। ठंडी हवा के चलते गांवो में भी दिनभर लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। कोहरे के  मौसम से किसान की चिंता बढ़ गई है। दो दिन पहले हुई बारिश से किसानों को राहत मिली। अब घने कोहरे से परेशानी है। वर्तमान में चना के साथ ही मसूर और गेहूं में फूल आने लगे है। कोहरे के कारण फूलों को नुकसान हो सकता है। फूल खिरने की आशंका बन गई है।

Chania