Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म

विधायक , कलेक्टर एवं एसपी की उपस्थिति में हुआ आयोजन   
जनसारंगी न्यूज
मंदसौर । कोविड संक्रमण के कारण मंदिरों में घंटे-घड़ियाल बजना बंद हो गए थे लेकिन मंदसौर के नाहरू भाई जनरेटर की कारिगरी ने मंदिरों में सेंसर  युक्त घंटिया स्थापित कर दी इसके बाद अब उन्होनें शामगढ़ में गौमाता की सेवा के लिए भारतीय गौर क्षा वाहिनी को ई-रिक्शा प्रदान किया। बुधवार को मंदसौर के उघमसिंह चौराहे पर विधायक यशपालसिंह सिसोदिया, जिला कलेक्टर मनोज पुष्प, जिला पुलिस अधीक्षक  सिध्दार्थ चौधरी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मदनलाल राठौर के विशेष आतिथ्य में समाजसेवी एवं  दानदाता  नाहरू भाई जनरेटर ने भारतीय गौरक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी  शाकिर गढवी को यह ई- रिक्शा प्रदान किया।
समाजसेवी नाहरूभाई जनरेटर ने मानव सेवा के साथ- साथ आज गौमाता जैसी बेजुबान जानवरों की सेवा हेतु एक और परोपकार कार्य कर समाज के सामने एक और मिसाल पेश कीं । उल्लेखनिय है कि नाहरू भाई ने मानवता के लिए एक मिसाल कायम की है। पुरे लॉकडाउन में उन्होंने बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के लिए  भोजन का प्रबंध किया। अस्पताल में आने वालें लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए अपने हाथों की कारीगरी से सेनेटॉईजर मशीन बनाकर नि:शुल्क स्थापित की। नाहरूभाई यहा भी नहीं रूके उन्होंने कोरोना संक्रमण के कारण मंदिरों की बंद पड़ी घंटियों को फिर से गुंजायमान कर दिया। मंदसौर के पशुपतिनाथ, तलाई वाले बालाजी, सांवरिया जी मंदिर, उज्जैन के महाकॉल मंदिर में भी इन घंटियों को स्थापित किया। तथा जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए भी सदैव तत्पर रहते है। समारोह में  गौरक्षा वाहिनी के वरिष्ठ मार्गदर्शक  राजेन्द्र सिसोदिया,  गौसेवक   पम्मी खान,  राजेश कोरी, पत्रकार  राजू परिहार भी विशेष रूप उपस्थित थे। इसके साथ ही भारतीय गौरक्षा वाहिनी के     उज्जैन संभाग प्रभारी श्री शकील नूरानी, जिला प्रभारी जुल्फिकार शाह, जिलाध्यक्ष  हारून कुरेशी, भारतीय गौरक्षा वाहिनी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती किरण मण्डोवरा, जिला महामंत्री  सतीश माली, मन्दसौर तहसील अध्यक्ष  पींटेश सोनी, जिला मंत्री  सुरेश बैरागी,  कुतुबुद्दीन बोहरा,  अब्दुल हमीद जनरेटर, जिला मिडिया प्रभारी  मिर्जा आबिद बेग पत्रकार, वरिष्ठ हाजी  मेहमूद दीपलिया, सामाजिक कार्यकर्ता  धर्मेश दुबे आदि ने भी इस कार्य क्रम में अपनी सहभागिता की।

Chania