Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म

कार्यकर्ताओं से की चर्चा, कोरोना सर्वे और संगठन गतिविधियों की ली जानकारी
मंदसौर जनसारंगी।

कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद एक बार फिर से निकाय चुनाव की आहट शुरू हुई है। प्रदेश सरकार और चुनाव आयोग ने चुनाव कराऐ जाने के संकेत दिए है इसके बाद  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं उज्जैन, इंदौर संभाग प्रभारी कुलदीप इंदौरा एक बार फिर मंदसौर पहुंचे और जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर कांग्रेसजनों से चर्चा की, कोरोना सर्वे कार्य एवं संगठन गतिविधियो की समीक्षा की। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवकृष्ण पाटील भी मौजूद थे।
कांग्रेसजनो को संबोधित करते हुये श्री इंदौरा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने जनता पर महंगाई के माध्यम से इस तरह प्रहार किये है कि अब जनता बोलने की स्थिति में नही है वह भयगग्रस्त होकर मानसिक रूप से कौमा में चली गयी है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी द्वारा कोराना सर्वे कार्य को कांग्रेसजनो द्वारा सर्वोच्च वरियता से करने का आव्हान किया। इस दौरान उन्होनें मंदसौर जिले की संगठन गतिविधियो की प्रशंसा भी की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवकृष्ण पाटील ने कहा कि मंदसौर एकमात्र ऐसा जिला है जहां पर प्रदेश कांग्रेस द्वारा दिये जाने वाले कार्यक्रम तो होते ही है साथ ही स्वयं ब्लाॅक कांग्रेस एवं मोर्चा संगठन अध्यक्ष अपने स्तर पर कार्यक्रम तैयार करके कर रहे है। उन्होेने कांग्रेसजनो से आगामी चुनावो को देखते हुये पूर्ण उर्जा के साथ कार्य करने आव्हान किया।
इस दौरान पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष  प्रकाश रातडिया, प्रदेश कांग्रेस महामंत्रीगण महेन्द्रसिंह गुर्जर, परशुराम सिसोदिया, सुवासरा विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी राकेश पाटीदार, शहर ब्लाॅक अध्यक्षगण अनिल शर्मा, किशोर गोयल, समरथ गुर्जर, गोविंदसिंह पंवार,  शीतलसिंह बोराना, करणसिंह पंवार, डाॅ अजीत जैन, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष फकीरचंद्र गुर्जर, अजा विभाग जिलाध्यक्ष तरूण खिची, पिछडा वर्ग जिलाध्यक्ष दीपकसिंह चैहान, एनएसुआई जिलाध्यक्ष सुनिल बसेर, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्षगण शेलेन्द्र बघेरवाल, विपिन जैन, अजहर हयात मेव, अनिल बोराना, सेवादल ग्रामीण अध्यक्ष मांगुसिंह बोराना, सुवासरा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल जैन ने भी अपने विचार रखें। संचालन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख ने किया।

Chania