Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में यूपी के सीएम को पुतला जलाया
मंदसौर जनसारंगी।
 लखीमपुर मामले को लेकर कांग्रेस ने गांधी चौराहा पर प्रदर्शन किया। गांधी चौराहा पर उप्र के मुख्यमंत्री के पुतला दहन के दौरान पुलिस और कांग्रेसी आमने-सामने हो गए। पुतले को लेकर हुई खींचतान में एक महिला पुलिसकर्मी के ऊपर जला हुआ पुतला तक गिर गया। इसके अलावा दो पुलिसकर्मियों के मामूली बाल भी झुलस गए। हालंाकि पुतला जलाने में कांग्रेसी कामयाब रहे। इसके बाद एक ज्ञापन दिया गया।
गांधी चौराहा पर कांग्रेस और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। झड़प थी उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुतले को लेकर। कांग्रेस ने लखीमपुर में प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में योगी का पुतला जलाया। जिसको लेकर पुलिस और कांग्रेस के बीच खींचतान हुई। इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी पर जलता हुआ पुतला भी गिर गया। गनीमत रही कि यहां पुलिसकर्मी को ज्यादा चोटें नहीं लगी। वहीं इस खींचतान के बीच दो पुलिसकर्मियों के कुछ बाल भी मामूली आग से झुलस गए पुतला दहन के दौरान पुतले को लेकर पुलिस और कांग्रेसियों के बीच जमकर की बहस हुई।एक महिला पुलिसकर्मी के ऊपर जलता हुआ पुतला भी गिर गया। कांग्रेस नेता सुनील बटेर सहित अन्य मौजूद कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि किसानों पर कांग्रेस सरकार द्वारा लगातार अत्याचार किया जा रहा है उत्तर प्रदेश में निर्दाेष किसानों पर केंद्रीय मंत्री के बेटे ने वाहन चढ़ाकर मौत के घाट उतार दिया इसके बाद जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उनसे मिलने पहुंची तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया इसके विरोध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया है।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुनील बसेर ने कहा कि बीजेपी नेताओं द्वारा कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों की रौंदकर हत्या करने के खिलाफ किसानों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को घटना स्थल पर जाने से रोक कर उन्हें नजरबंद करना लोकतंत्र की हत्या के समान है। उन्होंने कहा कि किसानों के अधिकारों की लड़ाई को हम दबने नहीं देंगे। इसके बाद बडी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनो ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवकृष्ण पाटील के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन करते हुये एसडीएम कार्यालय पहुंच महामहीम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन का वाचन करते हुये जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवकृष्ण पाटील ने कहा केन्द्र में जब से नरेन्द्र मोदी सरकार आई है उसके उपरांत लगातार हिंसा बढी है। देश के अन्नदाता किसानो के साथ ही विभिन्न वर्गाे के खिलाफ सरकार समर्थको ने कभी सरकारी मशनरी तो कभी अन्य माध्यमो से लोकतांत्रिक तरिके से हो रहे आंदोलन को दबाने की कोशिश की गयी है। उत्तर प्रदेश को नफरत की राजनिति में झोकने वाले योगी आदित्यनाथ उर्फ अजय बिष्ठ की सरकार को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाये।  किसानो की हत्या करने का आरोप केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे पर लगा है, ऐसे में जांच प्रभावित होने एवं मंत्रीपद के दुरूपयोग की संभावना बढ गयी है, अतः तत्काल केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को मंत्रीमंडल से बर्खास्त किया जाये। अन्नदाता किसानो को बर्बर तरिके से शहीद किया गया है, किसानो के परिजनो को सहायता राशि बढाकर एक-एक करोड रूपया परिजनो को प्रदान किया जाये। कांग्रेस की केन्द्रीय नेता प्रियंका गांधी को जिन पुलिसकर्मियो द्वारा अभ्रदता करते हुये गिरफ्तार किया गया है उन पुलिस अधिकारियो एवं पुलिसकर्मियो को तत्काल बर्खास्त किया जाये।  किसानो के उपर तीन काले कानून जबरन उघोगपतियो के हितो को देखते हुये थोपे जा रहे है, तत्काल उन काले कानूनो को वापस लेने हेतु केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को आदेश प्रदान किया जाये।

Chania