Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म

नपा सीएमओं ने खानपुरा पहुंच कर लिया जायजा, रावण की प्रतिमा पर ही उग आई गाजर घास
मंदसौर जनसारंगी।
 खानपुरा स्थित रावण की प्राचीन प्रतिमा की याद सिर्फ दशहरे पर ही आती है। प्राचीन प्रतिमा कई जगह से जर्जर हो रही है। प्लास्टर उखड़ रहा है और रंग भी फीका पड़ गया है।स्थिति यह है कि प्रतिमा पर ही गाजरघास उग रही है। दशहरे से पहले सीएमओ पीेके सुमन खानपुरा पहुंचे और प्रतिमा का निरीक्षण किया। साथ ही मरम्मत कराकर रंग रोगन कराने की बात कहीं।
यहां खानपुरा में रावण की प्रतिमा देखरेख के अभाव में रावण की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो रही है। प्रतिमा की चमक धीरे-धीरे फीकी हो रही है। आसपास फैली गंदगी और गाजर घास के कारण पूरा परिसर खराब हो रहा है। प्रतिमा कई जगह से जर्जर होने से प्लास्टर निकल रहा है और प्रतिमा पर ही घास उग गई है। पिछले साल दशहरा पर्व के बाद नगरपालिका ने रावण की प्रतिमा व आसपास के परिसर की सुध ही नहीं ली है।हालंाकि साल में एक बार दशहरे से पहले रावण प्रतिमा की याद नगरपालिका को आती है। इस बार भी दशहरे से पहले सीएमओ पीके सुमन सहित नपाधिकारियों ने खानपुरा पहुंचकर प्रतिमा का निरीक्षण किया। सीएमओ सुमन ने बताया कि प्रतिमा को ठीक कर रंग रोगन किया जाएगा। इसके अलावा लोगों ने प्रतिमा के आसपास कपड़े सुखाने की शिकायत भी की। इस पर सीएमओ पीके सुमन ने नगरपालिका के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि इस पर रोक लगाई जाए। उल्लेखनीय है कि रावण को मंदसौर का दामाद माना जाता है। यहीं कारण है कि खानपुरा में रावण की प्रतिमा मौजूद है। दशहरे के दिन उसकी पूजा की जाती है। इसके बाद उसका प्रतिकात्मक वध किया जाता है।
16 साल पहले हुआ था पुनर्निर्माण
नामदेव समाज के स्वामित्व वाली रावण प्रतिमा का इतिहास काफी पुराना है। लगभग 75 वर्ष पहले से खानपुरा में रावण की सीमेंट निर्मित विशाल प्रतिमा थी। इस पर एक बार बिजली गिरने से टूट गई थी। केवल उसके विशालकाय पैर बचे थे। 16 साल पहले तत्कालीन नपाध्यक्ष यशपालसिंह सिसौदिया के कार्यकाल में ढाई लाख रुपये लगाकर इसका पुनर्निर्माण कराया गया था। रावण की प्रतिमा को पुराना स्वरूप देते हुए वर्ष 2005 में प्रतिमा को तैयार किया था।
बार-बार हो रही खराब
पुनर्निर्माण के बाद से ही प्रतिमा की स्थिति काफी खराब होने लगी थी। कई जगह दरारें भी पड़ गई थी। नामदेव समाज के लोगों ने इसके संरक्षण को लेकर चिंता भी जताई थी। 2007 में तत्कालीन नपाध्यक्ष प्रहलाद बंधवार ने भी रावण की प्रतिमा की ओर ध्यान देकर सभी सिरों को नया लगाया था।
दशहरे पर होती है पूजा
खानपुरा स्थित रावण की प्रतिमा नामदेव समाज के लोगों के लिए पूजनीय है। दशहरे पर सभी दूर रावण को जलाया जाता है। खानपुरा की इस प्रतिमा की पूजा कर प्रतीकात्मक वध किया जाता है।
--------------------------------------------------

Chania